भारतीय टीम से डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का कैसा है लिस्ट-A करियर?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। केएल राहुल ने दुबे को उनकी पहली इंडिया कैप दी, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बरार को उनकी डेब्यू कैप सौपीं। यह बरार और दुबे का किसी भी प्रारूप में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। आइए डेब्यू करने वाले दोनों खिलाड़ियों के लिस्ट-A करियर के बारे में जानते हैं।
बरार
डेब्यू करने से पहले बरार ने खेले 9 लिस्ट-A मैच
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार ने भारतीय टीम में डेब्यू करने से पहले 9 लिस्ट-A मैच खेले, जिसमें उन्होंने 39.00 की औसत के साथ 12 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। उन्होंने पंजाब क्रिकेट टीम की ओर से 2019 में अपने लिस्ट-A करियर का आगाज किया था। वह 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 52 विकेट और 9 टी-20 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।
दुबे
दुबे ने खेले 30 लिस्ट-A मैच
बाएं हाथ के स्पिनर दुबे ने डेब्यू करने से पहले 30 लिस्ट-A मैच खेले, जिसमें 37.87 की औसत और 4.71 की इकॉनमी रेट से 31 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 133 विकेट और 38 टी-20 में 34 विकेट लिए हैं।
वनडे
पहले वनडे में ऐसी रही भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, और जिया उर रहमान शरीफी।