Loading...
लियोनल मेसी को फीफा विश्व कप के दौरान मिली थी बम से उड़ाने की धमकी- रिपोर्ट
लियोनल मेसी को फीफा विश्व कप के दौरान मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

लियोनल मेसी को फीफा विश्व कप के दौरान मिली थी बम से उड़ाने की धमकी- रिपोर्ट

Aug 08, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी को फीफा विश्व कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों के खिलाफ सबसे गंभीर धमकियों का निशाना बनाया गया था। पुलिस की एक रिपोर्ट में उन पर विस्फोटकों से हमला करने की कथित योजनाओं का ब्यौरा दिया गया है। सुरक्षा रिपोर्टों में टूर्नामेंट के दौरान अन्य खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी के खिलाफ धमकियों का भी जिक्र है। इसके बाद FBI और अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग (IPCC) के नेतृत्व में संयुक्त सुरक्षा नेटवर्क बनाया गया था।

धमकी

मेसी के खिलाफ आत्मघाती बम हमले की धमकी

स्पेनिश अखबार Informacion.es के अनुसार, इस मामले में सामने आए सबसे चौंकाने वाले खुलासों में से एक मेसी के खिलाफ आत्मघाती बम हमले की साजिश थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्यक्ति ने अटलांटा स्टेडियम के अंदर आत्मघाती हमला करने की खुलेआम धमकी दी थी, जहां टूर्नामेंट के दौरान मैच आयोजित किए गए थे।

संदिग्ध ने एक्स पर लिखा था, 'मैं अटलांटा स्टेडियम में घुसकर अपने शरीर से बंधे चार बमों से मेसी को उड़ा दूंगा।'

जांच

डलास हवाई अड्डे से भी की गई थी फोन कॉल

अधिकारियों ने डलास हवाई अड्डे पर की गई संदिग्ध फोन कॉल की जांच की है।

फोन करने वाले ने दावा किया कि वह और 2 अन्य लोग बम और एक AR-15 राइफल लेकर स्टेडियम जा रहे थे। इसमें विशेष रूप से मेसी का नाम लिया गया था।

एक व्यक्ति के कचरे के डिब्बों में 3 बम लगाने का दावा करने के बाद कई विस्फोटक विशेषज्ञों, खोजी कुत्तों के प्रशिक्षकों और K-9 एजेंटों ने भी अटलांटा स्टेडियम की तलाशी ली थी।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

रोनाल्डो को करना था सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना

पुलिस की रिपोर्ट से पता चला है कि विश्व कप के दौरान पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी बार-बार सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ा था।

फीफा के एक कर्मचारी ने 14 जून को अधिकारियों को तब सतर्क किया जब उसने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुर्तगाली फुटबॉलर के आवास के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हुए देखा था।

इसके 2 दिन बाद ह्यूस्टन पुलिस ने रोनाल्डो की होटल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENT