NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी
    खेलकूद

    स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी

    स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Aug 09, 2019, 01:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) एम एस धोनी स्‍वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक हासिल करने वाले धोनी वर्तमान में टेरिटोरियल आर्मी की 106 बटालियन (पैरा) के साथ साउथ कश्मीर में हैं। बता दें कि धोनी 31 जुलाई को बटालियन के साथ जुड़े थे और 15 अगस्त तक जवानों के साथ जम्मू कश्मीर में रही रहेंगे।

    10 अगस्‍त को लद्दाख के लिए रवाना होंगे धोनी

    डिफेंस सूत्रोंं के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी 10 अगस्त को लद्दाख के लिए रवाना होंगे। एक न्यूज एजेंसी ने आर्मी के हवाले से लिखा, "धोनी भारतीय आर्मी के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर हैं। वह यूनिट के सदस्‍यों को प्रोत्‍साहित करने में व्‍यस्‍त हैं। उन्‍हें जवानों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलते देखा गया। वह इस दौरान लोगों के साथ युद्ध ट्रेनिंग का अभ्‍यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्‍त तक घाटी में रहेंगे।"

    इस तरह आर्मी में ड्यूटी कर रहे हैं धोनी

    गौरतलब है कि एम एस धोनी अपनी ट्रेनिंग के दौरान गार्ड, गश्त और पोस्ट ड्यूटी कर रहे हैं। गार्ड ड्यूटी में धोनी रखवाली का काम करते हैं। वहीं गश्त की ड्यूटी के दौरान धोनी बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड लादकर 8-10 सैनिकों के दस्ते के साथ गश्त करते हैं। पोस्ट ड्यूटी में धोनी को एक ही जगह पर खड़े रहना होता है। बता दें कि 15 अगस्त को धोनी की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी।

    2011 में सेना में शामिल किए गए थे धोनी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से नवाज़ा गया था। धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी को सेना ने यह रैंक इसलिए दी थी, जिससे युवा उनसे प्रेरित हो कर सेनी में शामिल हों। बता दें कि धोनी का सपना सेना में अधिकारी बनना ही था।

    ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे एम एस धोनी

    भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद धोनी की संन्यास की खबरें जोरो पर थी। इस बीच धोनी ने भी वेस्टइंडीज जाने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए ही क्रिकेट से दूरी बनाई थी। हालांकि, धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे। ऐसे में सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम में वापसी हो सकती है। 2020 टी-20 विश्व कप तक धोनी भारतीय टीम में बने रहेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    जम्मू-कश्मीर
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय सेना

    क्रिकेट समाचार

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हाशिम अमला के रिकॉर्ड्स पर एक नजर हाशिम अमला
    ग्लोबल टी-20 लीग: पैसे न मिलने के कारण युवराज की टीम ने खेलने से किया मना कनाडा
    BCCI ने रोका अजहरुद्दीन का पैसा, धोनी के शहर में अफ्रीका से नहीं होगा टेस्ट, जानें क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले वनडे में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड, कोहली-गेल बन सकते हैं बादशाह विराट कोहली

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: सामान्य की ओर बढ़ रही स्थिति, कई इलाकों में फोन-इंटरनेट सेवा शुरू, स्कूल खुले भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर मामले में दखल की आस में बैठे पाकिस्तान को निराशा, UN ने बताया द्विपक्षीय मामला भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन, जानिये उनके भाषण की बड़ी बातें लाल किला
    जम्मू-कश्मीर मुद्दा: पाकिस्तान में बौखलाहट, व्यापार के बाद अब हमेशा के लिए बंद की समझौता एक्सप्रेस भारत की खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी

    सेमीफाइनल में धोनी को सात नंबर पर भेजने का मैं अकेला जिम्मेदार नहीं था- संजय बांगड़ विराट कोहली
    आज से शुरु होगा लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी का मिशन कश्मीर, 15 दिन देंगे सेवा क्रिकेट समाचार
    धोनी को रिप्लेस कर पाना कितना मुश्किल होगा? ऋषभ पंत ने कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    योगराज सिंह ने लिया बड़ा यू-टर्न, कहा- मैं खुद धोनी फैन हूं क्रिकेट समाचार

    भारतीय सेना

    पाक की भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में 9 पाकिस्तानी सैनिक ढेर भारत की खबरें
    भारत ने पाकिस्तान को अंतिम संस्कार के लिए घुसैपठियों के शव ले जाने को कहा भारत की खबरें
    अमरनाथ यात्रा: पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हमले का खतरा, यात्रियों को कश्मीर छोड़ने का सुझाव पाकिस्तान समाचार
    वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी पर बना वीडियो गेम, 31 जुलाई को होगा लॉन्च भारत की खबरें

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023