NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत
    खेलकूद

    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत

    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत
    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 16, 2023, 05:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत
    मिताली राज ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था (फाइल तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज संन्यास त्यागकर फिर से क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकती हैं। मिताली के संकेत को समझें तो वह महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) में खेलने के लिए संन्यास से बाहर आ सकती हैं। इस खिलाड़ी ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने WIPL के लिए विकल्प खुला छोड़ दिया है। आइये जानते हैं मिताली ने क्या कुछ कहा।

    मैंने उस विकल्प को खुला रखा है- मिताली

    मिताली ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैंने उस विकल्प को खुला रखा है। मैंने इस बारे में अभी फैसला नहीं किया है। WIPL होने में अभी कुछ और महीने बाकी हैं। इसके के पहले संस्करण का हिस्सा बनना अच्छा अनुभव होगा।" मिताली ने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने जून 2022 में वनडे और टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। निस्संदेह मिताली की उपस्थिति से लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी।

    ऐसा रहा है मिताली का क्रिकेट करियर

    मिताली का महिला क्रिकेट में वही कद है जो पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का है। 40 साल की इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 232 वनडे मैचों में 50.68 की औसत से 7,805 रन बनाए। 125* के उच्च स्कोर के साथ उनके नाम सात शतक और 64 अर्धशतक दर्ज हैं। 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। 12 टेस्ट में एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ उनके 699 रन दर्ज हैं।

    झूलन भी कर सकती हैं WIPL में वापसी

    मिताली के अलावा एक अन्य पूर्व महिला दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के भी WIPL 2023 में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि वे भी पहला संस्करण खेलेंगी। झूलन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल सितंबर में खेला था, उसके बाद इस खेल को अलविदा कह दिया था।

    वापसी की संभावनाओं पर झूलन ने कहा ये

    झूलन ने WIPL में भागीदारी की संभावनाओं पर कहा, "अभी तक मैंने फैसला नहीं किया है, क्योंकि अभी तक महिला IPL की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हमें उम्मीद है कि यह आने वाले सीजन में आ सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और फिर मैं फैसला करूंगी। फिलहाल मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर खत्म कर चुकी हूं। मैंने अपने खेल का भरपूर आनंद लिया है।"

    ऐसे रहे हैं झूलन के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े

    40 साल की झूलन ने 20 सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी तूफानी गेंदों से राज किया। उन्होंने 204 वनडे मैचों में 3.37 की इकॉनमी रेट और 22.00 की औसत से 255 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 5.45 की इकॉनमी और 21.90 की औसत से 56 विकेट हासिल किए। 12 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2.02 की इकॉनमी और 17.40 की औसत से 44 विकेट हासिल किए।

    5 मार्च से शुरू हो सकता है WIPL

    WIPL की तारीखों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 5 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं लीग का फाइनल 23 मार्च को होने की उम्मीद है। BCCI इसी माह की 25 तारीख को WIPL की सभी पांचों फ्रेंचाइजियों की घोषणा कर सकता है। इससे पूर्व सोमवार को वायकॉम18 ने WIPL के लिए अगले पांच वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये में प्रसारण अधिकार हासिल किए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मिताली राज
    महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    अतीक अहमद: जब गैंगस्टर के डर से 10 जजों ने कर दिया था सुनवाई से इनकार अतीक अहमद

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  कोलकाता नाइट राइडर्स
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा बेन स्टोक्स
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  मुंबई इंडियंस

    मिताली राज

    महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत के रन आउट ने फैंस को दिलाई मिताली राज की याद हरमनप्रीत कौर
    महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत ने मिताली राज को छोड़ा पीछे, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि हरमनप्रीत कौर
    महिला टी-20 विश्व कप की शीर्ष 5 बल्लेबाज और उनके आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  मेग लैनिंग
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल दिल्ली कैपिटल्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023