Page Loader
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 

Mar 10, 2024
09:01 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले सीजन से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। पिछले सीजन में KKR की टीम प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। इस बार की नीलामी में KKR ने 10 खिलाड़ियों पर दांव लगाया था, जिसमें मिचेल स्टार्क चर्चा के केंद्र रहे थे। इस खिलाड़ी को KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

सुनील नरेन 

KKR के दिग्गज गेंदबाज सुनील नरेन KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 171 मुकाबले खेले हैं। इसकी 170 पारियों में उन्होंने 24.14 की औसत से 181 विकेट झटके हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 विकेट का रहा है।

#2

आंद्रे रसेल

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 111 मैच खेले हैं। इसकी 96 पारियों में उन्होंने 22.95 की औसत से 97 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 विकेट का रहा है। रसेल ने KKR के लिए पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था।

#3

पीयूष चावला

IPL के दिग्गज गेंदबाज पीयूष चावला KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 76 मैच की 75 पारियों 28.49 की औसत से 71 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 विकेट का रहा है। उनकी इकॉनमी रेट 8.24 की रही है। IPL 2024 में पीयूष मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

#4

उमेश यादव 

उमेश यादव IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 68 मैच खेले हैं। इसकी 68 पारियों में उन्होंने 30.21 की औसत से 65 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.44 की रही है। उमेश ने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 विकेट का रहा है। इस तेज गेंदबाज ने KKR के लिए पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था।

#5

वरुण चक्रवर्ती

स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पहली बार KKR के लिए साल 2020 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने अब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 55 मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें स्थान पर है 55 पारियों में उन्होंने 25.65 की औसत से 61 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.58 की रही है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा है।