Loading...
ललित मोदी ने की ब्रिटिश नागरिकता की घोषणा, कहा- UK है अब उनका घर
ललित मोदी ने की ब्रिटिश नागरिकता की घोषणा

ललित मोदी ने की ब्रिटिश नागरिकता की घोषणा, कहा- UK है अब उनका घर

Nov 15, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर बताया कि 15 सितंबर को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विशेष समारोह में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ग्रहण की थी। उन्होंने यह घोषणा ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय का जन्मदिन पर की है। बता दें कि मोदी साल 2010 में भारत छोड़ने के बाद से ब्रिटेन में रह रहे हैं।

बयान

मोदी ने क्या दिया बयान?

मोदी ने एक्स पर लिखा, 'एक गर्व का क्षण, एक नया अध्याय। आज 14 नवंबर, 2026 को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सम्मान मिला, जहां मैंने सार्वजनिक रूप से अपने जीवन की एक बेहद खास और व्यक्तिगत उपलब्धि साझा की।'

उन्होंने लिखा, 'मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। 15 सितंबर, 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने एक ऐसे समारोह में अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया जो हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा।'

आभार

मोदी ने ब्रिटेन के प्रति जताया आभार

मोदी ने आगे लिखा, 'यूनाइटेड किंगडम (UK) कई वर्षों से मेरा घर रहा है। ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक जिम्मेदारी है जिसे मैं गर्व से स्वीकार करता हूं। मेरी जीवन यात्रा विभिन्न संस्कृतियों और अनुभवों से आकार लेती रही है और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं जिसे मैं अब गर्व से अपना घर कहता हूं। मेरे परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन का धन्यवाद। गॉड सेव द किंग!'

ADVERTISEMENT

कारण

मोदी ने क्यों छोड़ा था भारत?

बता दें कि पूर्व क्रिकेट प्रशासक मोदी साल 2010 में IPL से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू होने के बीच भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी भारतीय जांच एजेंसियां लंबे समय से उनके प्रत्यर्पण के प्रयास कर रही हैं।

ऐसे में अब आधिकारिक रूप से ब्रिटिश नागरिकता मिल जाने के बाद इस मामले के कानूनी और कूटनीतिक पहलू और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।

ADVERTISEMENT