लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कुमामोटो मास्टर्स 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
क्या है खबर?
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस खिताब को जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। फाइनल मैच में भारतीय शटलर ने जापान के कोकी वातानाबे के खिलाफ अपना पहला गेम हार लिया था और दबाव के बावजूद अगले 2 गेम जीतकर जोरदार वापसी की। लगभग एक घंटे चले मैच में उन्होंने 13-21, 21-18, 21-14 से जीत हासिल की। आइए इस मुकाबले के बारे में जानते हैं।
फाइनल
रोचक रहा फाइनल मुकाबला
स्थानीय दर्शकों की मौजूदगी में जापानी शटलर कोकी ने पहले गेम में दमदार शुरुआत की और 13-21 से जीत दर्ज की।
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसे लक्ष्य ने जीत लिया।
तीसरे और निर्णायक गेम में लक्ष्य ने अपना दबदबा बनाया और मध्यांतर तक 11-7 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली।
इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और विपक्षी शटलर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🇮🇳 Historic Campaign - The Legend of Lakshya Grows 🔥
— BAI Media (@BAI_Media) November 15, 2026
Lakshya Sen becomes the first Indians to win the Kumamoto Masters Japan!
Sen beat Koki Watanabe in the 2026 final 13-21, 21-18, 21-14 with his trademark comeback!
Congratulations on the back-to-back BWF Super 500 titles,… pic.twitter.com/MW4JWpa6Jx
खिताब
लक्ष्य ने जीता लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब
यह लक्ष्य का लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने इस महीने की शुरुआत में जर्मनी में हाइलो ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
इस जीत के साथ लक्ष्य ने इस साल सिंगापुर ओपन और जापान ओपन में वातानाबे के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई आपसी भिड़ंत में लक्ष्य की बढ़त 5-3 हो गई है।