NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने परिवार संग सड़क हादसे का हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती
    अगली खबर
    श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने परिवार संग सड़क हादसे का हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती
    लाहिरू थिरिमाने बड़े हादसे का शिकार हो गए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने परिवार संग सड़क हादसे का हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 14, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को उनकी कार एक हादसे का शिकार हो गई।

    इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी था। उन्हें इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें और उनके परिवार को ज्यादा चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    बताया जा रहा है कि थिरिमाने अपने परिवार के साथ मंदिर जा रहे थे।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    घटना

    कैसे हुई घटना?

    यह घटना श्रीलंका के अनुराधापुरा के थिरापन्ने इलाके में हुई। थिरिमाने की गाड़ी एक लॉरी से जाकर टकरा गई। इसके बाद पूरी गाड़ी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

    उन्हें और उनके परिवार को स्थानिय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    साल 2023 में इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हाल ही में वह लीजेंड क्रिकेट लीग खेलते नजर आए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें घटना की तस्वीर 

    Former Sri Lanka Cricketer Lahiru Thirimanne's vehicle was involved in a road accident in the Thirappane area of Anuradhapura early this morning (Mar 14). Fortunately, he sustained only minor injuries and is safe. pic.twitter.com/iBzlfvS3vi

    — wajith.sm (@sm_wajith) March 14, 2024

    पहला

    थिरिमाने ने भारत के खिलाफ खेला था पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 

    34 साल के थिरिमाने ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज साल 2010 में वनडे क्रिकेट के साथ की थी।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उसके अगले ही साल उन्होंने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जून, 2011 में पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी, 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    खास

    थिरिमाने से जुड़ी खास बातें 

    थिरिमाने घरेलू क्रिकेट में रागमा क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे। साल 2009-10 में अपने पहले सत्र में उन्होंने 8 मैचों में 709 रन बनाए थे।

    वनडे विश्व कप 2015 में वह श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने कुल 302 रन बनाए थे। उसी विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए कुमार संगाकारा के साथ 212 रन जोड़े थे।

    यह अभी भी श्रीलंका के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

    करियर

    थिरिमाने के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

    थिरिमाने ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 197 मैच खेले थे। उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 26.43 की औसत से 2,088 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने 127 मैचों में 34.77 की औसत से 3,164 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक भी जड़े थे।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उन्होंने 26 मैचों में 16.17 की औसत से 291 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: रहमत शाह ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना 5वां वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    क्राइस्टचर्च टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में गंवाए 4 विकेट, न्यूजीलैंड के नाम रहा तीसरा दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका

    श्रीलंका: घर छोड़कर गए राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा आवास आर्थिक संकट
    श्रीलंका संकट: प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दिया श्रीलंका सरकार
    श्रीलंका: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति, भीड़ ने फूंका प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे का आवास आर्थिक संकट
    श्रीलंका: सेना प्रमुख की शांति बनाए रखने की अपील, विपक्षी पार्टियों ने बुलाई अहम बैठक आर्थिक संकट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025