Page Loader
कुशल भुरटेल के वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले नेपाल के तीसरे क्रिकेटर बने 
कुशल भुरटेल (तस्वीर: X/@kushalbhurtel14)

कुशल भुरटेल के वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले नेपाल के तीसरे क्रिकेटर बने 

Sep 04, 2023
03:39 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के 5वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नेपाल क्रिकेट टीम से हो रहा है। पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने 6 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके वनडे में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे नेपाली क्रिकेटर हैं।

जीवनदान

इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 1,000 रन

भारतीय टीम की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया। ओवर की आखिरी गेंद पर भुरटेल को जीवनदान मिला। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप पर तैनात श्रेयस अय्यर के हाथों में पहुंची और कैच छूट गया। इसके अलावा 5वें ओवर में भी उन्हें एक बार फिर जीवनदान मिला। भुरटेल से पहले नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल और सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

प्रदर्शन

भुरटेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

7 सितंबर, 2021 को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले भुरटेल ने इस मुकाबले से पहले तक 45 वनडे खेले थे। इस दौरान 44 पारियों में उन्होंने 22.59 की औसत और 79.77 की स्ट्राइक रेट से 994 रन बनाए हैं। इसके अलावा 16 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 16 पारियों में उन्होंने 47.75 की औसत और 129.34 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

10वें ओवर की 5वीं गेंद पर भुरटेल शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। आसिफ शेख और भुरटेल के बीच वनडे में अब तक 1,017 रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह जोड़ी वनडे में ऐसा करने वाली पहली नेपाली जोड़ी बन गई है।