LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ अच्छी पारी खेली (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Feb 08, 2026
09:21 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने टी-20 विश्व कप 2026 के छठे मुकाबले में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (56*) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां और आयरलैंड टीम के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 39 गेंदों में पूरा किया। यह उनका टी-20 विश्व कप में तीसरा अर्धशतक रहा। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही मेंडिस की पारी और साझेदारी 

आयरलैंड के गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और श्रीलंका की टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। कुसल की टीम 163/6 का स्कोर ही बना पाई। इस खिलाड़ी ने 43 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 130.23 की रही। कुसल के अलावा कामिन्दु मेंडिस ने 19 गेंदों का सामना कर 44 रन बनाए। इन दोनों के बीच 29 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हुई।

करियर

ऐसा रहा है मेंडिस का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

कुसल ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 101 मैच खेले हैं, जिसकी 101 पारियों में 26.11 की औसत और 131.06 की स्ट्राइक रेट से 2,481 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले हैं। वह इस प्रारूप में अब तक कोई शतक नहीं लगा सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है। वह 221 चौके और 96 छक्के भी लगा चुके हैं।

Advertisement