Page Loader
कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी
धोनी खेलेंगे लीग में अपना 16वां सीजन (फोटो: IPL)

कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी

Jan 31, 2023
01:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेन्द्र सिंह धोनी सभी 15 सीजन खेल चुके हैं और 16वें की तैयारी कर रहे हैं। धोनी को अक्सर अपना फायदा छोड़कर टीम के हित में काम करते हुए देखा जाता है। अब जियोसिनेमा पर एक कार्यक्रम के दौरान अनिल कुंबले, क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, स्कॉट स्टायरिश, प्रज्ञान ओझा और पार्थिव पटेल को IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चुनने को कहा गया। पैनल में शामिल सभी लोगों ने धोनी का ही नाम लिया।

प्रदर्शन

ऐसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

धोनी ने IPL में 234 मैचों की 206 पारियों में 39.2 की औसत के साथ 4,978 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने लीग में 346 चौके और 229 छक्के लगाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने धोनी की कप्तानी में दूसरे सबसे अधिक चार बार IPL का खिताब जीता है। CSK टी-20 लीग्स में दुनिया की सर्वाधिक 11 फाइनल खेलने वाली टीम है। इसमें नौ फाइनल IPL में और दो चैंपियंस लीग में खेले हैं।