Loading...
वनडे कप: कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए अपने पहले मैच में किया शानदार प्रदर्शन
कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए अपने पहले मैच में किया शानदार प्रदर्शन

वनडे कप: कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए अपने पहले मैच में किया शानदार प्रदर्शन

Jul 25, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने रॉयल वनडे कप 2026 में यॉर्कशायर के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हाेंने यॉर्कशायर को ग्रुप-B के मुकाबले में ग्लैमोरगन पर 2 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने के बावजूद कुलदीप ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित कर दी।

गेंदबाजी

कैसी रही कुलदीप की गेंदबाजी?

हाल ही में यॉर्कशायर के साथ 5 इंग्लैंड घरेलू वन-डे कप मैचों और 3 काउंटी चैम्पियनशिप मैचों के लिए करार करने वाले कुलदीप ने शानदार डेब्यू किया।

उन्होंने वेल्स के नीथ स्थित द नॉल क्रिकेट ग्राउंड में अपने 10 ओवर के कोटे में महज 39 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

उन्होंने 44वें ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स हॉर्टन और चौथी गेंद पर जेमी मैकलॉय को आउट करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

परिणाम

यॉर्कशायर ने इस तरह दर्ज की जीत

कुलदीप के असाधारण गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत यॉर्कशायर ने ग्लैमोरगन को 47 ओवरों में मात्र 186/10 पर रोक दिया।

मुकाबले में 2-2 विकेट चटकाने वाले जॉर्ज हिल और जैक व्हाइट के साथ-साथ कुलदीप का योगदान भी टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण था।

हालांकि, यॉर्कशायर का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन अंततः उन्होंने दो विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस रोमांचक मैच में कुलदीप ने अहम 12 रन भी बनाए।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है कुलदीप का लिस्ट-A करियर?

सफेद गेंद क्रिकेट के सबसे सफल कलाई के स्पिनरों में से एक कुलदीप ने 121 वनडे मैचों में 27.04 के औसत और 5.07 की इकॉनमी रेट से 194 विकेट लिए हैं।

ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, इसमें 9 बार 4 विकेट और दो बार 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

इस बीच, ग्लैमोरगन के खिलाफ कुलदीप के शानदार प्रदर्शन ने लिस्ट-A क्रिकेट में उनके विकेटों की संख्या को 137 मैचों में 26.41 की औसत से 222 तक पहुंचा दी है।

ADVERTISEMENT