Loading...
कुलदीप यादव बन सकते हैं श्रीलंका के लिए बड़ी चुनौती, एशिया में शानदार हैं आंकड़े
कुलदीप यादव के एशिया में शानदार आंकड़े हैं (फाइल तस्वीर)

कुलदीप यादव बन सकते हैं श्रीलंका के लिए बड़ी चुनौती, एशिया में शानदार हैं आंकड़े

Aug 07, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में भारतीय टीम को अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें होंगी। एशियाई परिस्थितियों में कुलदीप का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं एशिया में उनके टेस्ट आंकड़े कैसे रहे हैं?

एशिया

एशिया में ऐसे हैं कुलदीप के आंकड़े 

कुलदीप ने एशिया में अपना पहला टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था।

अब तक उन्होंने 16 मुकाबले खेले हैं और इसकी 32 पारियों में 74 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 21.93 की उम्दा औसत से गेंदबाजी की है।

उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है।

श्रीलंका में कुलदीप ने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है और 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

विदेशी 

विदेशी धरती पर ऐसा रहा है कुलदीप का प्रदर्शन 

विदेशी धरती पर कुलदीप ने अब तक सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 19.55 की शानदार औसत से 18 विकेट चटकाए हैं।

कुलदीप ने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है।

अपने टेस्ट करियर में कुलदीप ने सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं। उन्होंने कैरेबियाई टीम के विरुद्ध अब तक 22 विकेट हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENT

फॉर्म 

ऐसा रहा है कुलदीप का हालिया फॉर्म 

कुलदी इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे थे। वहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे वह आत्मविश्वास से भरे होंगे।

उन्होंने यॉर्कशायर के लिए इस सीजन में 5 मुकाबले खेले, जिसमें से 4 मैचों में विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए, जो 23.22 की औसत और 4.46 की इकॉनमी रेट से आए।

उनका यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है कुलदीप का टेस्ट करियर 

कुलदीप ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं और इसकी 34 पारियों में 22.35 की औसत से 79 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है।

कुलदीप ने अपने टेस्ट करियर में 3.53 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

ADVERTISEMENT