Loading...
हार्दिक पांड्या ट्रेड के बीच सुर्यांश शेडगे पर भड़का यह पूर्व क्रिकेटर, दिया अहम बयान
पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सूर्यांश शेडगे (बाएं) के भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने पर चौंकाने वाला बयान दिया है

हार्दिक पांड्या ट्रेड के बीच सुर्यांश शेडगे पर भड़का यह पूर्व क्रिकेटर, दिया अहम बयान

Nov 10, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की ट्रेड विंडो में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या और पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच हुए अदला-बदली सौदे ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने PBKS के इस फैसले की सराहना की है, लेकिन उन्होंने PBKS के ऑलराउंडर सुर्यांश शेडगे को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है।

बयान

श्रीकांत ने क्या दिया बयान?

श्रीकांत ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, "इस सौदे से MI की तुलना में PBKS को कहीं अधिक फायदा होने वाला है। हार्दिक के आने से PBKS के पास कई बेहतरीन ऑलराउंडर हो जाएंगे। हालांकि, मैं शेडगे को एक ऑलराउंडर के रूप में बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगा। भले ही वह भारत के लिए खेल चुके हैं। मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह भारतीय टीम के लिए खेल कैसे गए, लेकिन यह PBKS के लिए प्लस पॉइंट है।"

मजबूती

हार्दिक के आने से PBKS को मिलेगी मजबूती

श्रीकांत ने कहा, "PBKS की टीम आधे सीजन शेडगे के भरोसे खेल रही थी, क्योंकि उनके पास मध्यक्रम में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो आते ही बड़े शॉट्स लगा सके। अब हार्दिक के आने से उनकी यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।"

इसके अलावा उन्होंने हार्दिक के PBKS में आने के बाद कप्तानी के समीकरणों पर बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

उन्होंने साफ किया कि हार्दिक को किसी भी हाल में PBKS की कप्तानी नहीं मिलेगी।

ADVERTISEMENT

कप्तानी

कप्तानी पर क्या बोले श्रीकांत?

श्रीकांत ने आगे कहा, "हार्दिक के PBKS का कप्तान बनने संभावना नहीं है। श्रेयस अय्यर ही 100 प्रतिशत टीम के कप्तान होंगे। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने श्रेयस को टीम में शामिल ही इसलिए किया है क्योंकि वे उन्हें कप्तान बनाना चाहते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर, PBKS ने यहां हार्दिक को कप्तान बनाने की गलती की, तो उनकी टीम पूरी तरह बिखर जाएगी और फ्रेंचाइजी के भीतर केवल आंतरिक कलह और टकराव ही देखने को मिलेगा।"

ADVERTISEMENT