LOADING...
भारत बनाम इंग्लैंड: क्रांति गौड़ लॉर्डस में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बनीं
क्रांति गौड़ लॉर्डस में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं

भारत बनाम इंग्लैंड: क्रांति गौड़ लॉर्डस में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बनीं

Jul 11, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल रहा है। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम इंग्लैंड की पहली पारी को 170 रन पर समेटने में सफल रही। आइए गौड़ की गेंदबाजी और बनाए गए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही गौड़ की गेंदबाजी?

भारत के पहले पारी के 285 रन के जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड को क्रांति ने 9 रन कुल स्कोर पर टैमी ब्यूमोंट (2) के रूप में पहला झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैया बाउचियर (23), ऐलिस कैप्सी (9), कप्तान नैट-साइवर ब्रंट (44) और लौरा बेल (3) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 17 ओवर में 7 मेडन के साथ 37 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली पहली महिला

लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच है। ऐसे में गौड़ अब इस प्रतिष्ठित मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह गौड़ के करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहेगा।

Advertisement

रिकॉर्ड

गौड़ बनीं 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे युवा भारतीय महिला

गौड़ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली भारत की सबसे युवा महिला तेज गेंदबाज बनी हैं। उन्होंने 22 साल 334 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 22 साल और 362 दन की उम्र में यह कमाल किया था। इस तरह गौड़ 5 विकेट लेने वाली भारत की केवल तीसरी महिला तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले गार्गी बनर्जी और झूलन गोस्वामी ही ऐसा कर पाई थी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है गौड़ का टेस्ट करियर?

गौड़ ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। यह उनका दूसरा ही टेस्ट मैच है, जिसकी 2 पारियों में वह 15.57 की औसत और 2.79 की इकॉनमी से 7 विकेट लेने में सफल रही हैं। वह भारत के लिए 17 वनडे मैचों में 25 विकेट चटका चुकी है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/52 का रहा है। वह 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी 8 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।

Advertisement