Loading...
क्यों महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को मिली?
भारत में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

क्यों महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को मिली?

Sep 03, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

भारत के हिस्से में एक और ICC टूर्नामेंट की मेजबानी आई है। दरअसल, अब भारत अगले साल 14 फरवरी से शुरू होने वाले महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। बीते बुधवार (2 सितंबर) को ICC ने आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया है कि इस पहले संस्करण (महिलाओं का चैंपियंस ट्रॉफी) के सभी मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। इस वैश्विक टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाना है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

कारण 

क्यों भारत के हिस्से आई मेजबानी?

यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन अब इसे भारत में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के कामकाज को लेकर चल रही चिंताओं के बीच लिया गया है।

बता दें कि SLC की देखरेख सरकार की बनाई 'ट्रांसफार्मेशन कमिटी' करती है।

ICC ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार किया और फिर आखिर में भारत को मेजबान के तौर पर 1 सितंबर को मंजूरी दी।

मामला 

सरकारी दखल के बीच छिनी मेजबानी

सरकार की बनाई 'ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी' SLC के स्ट्रक्चर और संविधान में प्रस्तावित सुधारों की देखरेख कर रही है।

इस व्यवस्था की वजह से SLC और ICC की लंबे समय से चली आ रही उस शर्त के बीच टकराव पैदा हो गया है, जिसके तहत सदस्य बोर्डों को बिना किसी सरकारी दखल के स्वतंत्र रूप से काम करना होता है।

SLC ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी के सेक्रेटरी प्रकाश शैफ्टर पहले ही पुष्टि कर चुके है कि श्रीलंका से टूर्नामेंट छिन गया है।

ADVERTISEMENT

बयान 

इससे टी-20 क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी- जय शाह 

ICC के चेयरमैन जय शाह ने इस मौके पर कहा, "ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के तौर पर यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक कड़े और उच्च-स्तरीय मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा। साथ ही यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और वैश्विक मंच पर जगह बनाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित करेगा।"

ADVERTISEMENT

टूर्नामेंट 

ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा 

पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत हिस्सा लेंगी।

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा और इसका फाइनल 28 फरवरी को होगा।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम टी-20 रैंकिंग के हिसाब से क्वालीफाई नहीं कर सकी है और ऐसे में पूरा टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT