भारतीय क्रिकेट टीम ने कब-कब स्वतंत्रता दिवस के दौरान श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेले?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा। साल 2017 के बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलगी। यह तीसरा ऐसा मौका होगा, जब भारतीय टीम स्वतंत्रता दिवस के दौरान श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में चुनौती पेश करेगी। इस बीच 15 अगस्त के दौरान हुए पिछले टेस्ट मैचों के परिणामों के बारे में जानते हैं।
#1
श्रीलंका बनाम भारत, 2001
भारतीय टीम ने 2001 में 14 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टेस्ट खेला था।
सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत को मैच में हार मिली थी।
उस मैच में भारत की पहली पारी सिर्फ 187 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 362 रन बनाए थे।
इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी सिर्फ 180 रन पर ढेर हुई थी।
आखिर में श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
#2
श्रीलंका बनाम भारत, 2015
2015 में श्रीलंका में भारत ने 12 अगस्त से सीरीज का पहला टेस्ट खेला था।
गॉल में हुए उस मैच में श्रीलंका के 183 रन पर सिमटने के बाद भारत ने 375 रन बनाए थे।
इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 367 रन बनाए और जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया था।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम आखिरी पारी में 112 रन पर ढेर हुई थी।
श्रीलंका ने 63 रन से मैच जीता था।
भारत
स्वतंत्रता दिवस के दौरान सिर्फ एक टेस्ट में जीता है भारत
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान हुए सिर्फ एक टेस्ट को जीता है।
कोहली की कप्तानी में 2021 में भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट को 151 रन से जीता था।
12 अगस्त से शुरू हुए मैच में भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाए।
भारत ने दूसरी पारी 298/8 पर घोषित की और इंग्लैंड की आखिरी पारी 120 रन पर सिमटी थी।