NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: जानें रेसलिंग में आने से पहले क्या करती थीं ये 5 महिला सुपरस्टार्स
    अगली खबर
    WWE: जानें रेसलिंग में आने से पहले क्या करती थीं ये 5 महिला सुपरस्टार्स

    WWE: जानें रेसलिंग में आने से पहले क्या करती थीं ये 5 महिला सुपरस्टार्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 20, 2018
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    WWE में बहुत शानदार महिला रेसलर रही हैं। फिलहाल के समय में भी कुछ महिला रेसलर्स हैं जिनके फैंस पूरे विश्व में फैले हुए हैं।

    हालांकि सबने उन्हें फाइट करते हुए और उनकी सुंदरता को देखा है लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि WWE तक पहुंचने से पहले महिला रेसलर्स ने क्या-क्या किया है।

    जानिए उन 5 बेहद मशहूर महिला रेसलर्स बारे में जिन्होंने रेसलिंग में आने से पहले बेहद अलग-अलग काम किये हैं।

    एजे ली

    चौकीदार रहने के बाद बनीं WWE सुपरस्टार

    एजे ली के करैक्टर ने युवा महिला फैंस के बीच अच्छी-खासी लोकप्रियता बनाई थी।

    जब वह छोटी थीं तो उनका परिवार बहुत गरीब था और इसका प्रभाव भी उनके करैक्टर पर पड़ा था।

    रेसलिंग में अपना करियर बनाने से पहले ली ने चौकीदार के रूप में भी काम किया था।

    ली ने कुछ किताबें भी लिखी हैं जो काफी ज़्यादा बिक रही हैं और वह बेस्ट सेलर लेखिका भी बनीं थीं।

    शार्लेट फ्लेयर

    पर्सनल ट्रेनर से विमेंस चैंपियनशिप तक का सफर

    शार्लेट का जन्म ही रेसलिंग में हुआ था क्योंकि उनके पिता 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके थे और यदि वह एथलेटिक्स से बचने की कोशिश भी करती तो शायद बच नहीं पाती।

    काफी कम उम्र में ही उन्होंने अपना भविष्य जान लिया था और उन्होंने कई गेम खेले तथा सभी में अव्वल रहीं।

    वह रेसलिंग में चार बार विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। रेसलिंग में आने से पहले वह पर्सनल ट्रेनर थीं।

    ट्रिश स्ट्रेटस

    रिसेप्शनिस्ट रहने के बाद जीता सात बार विमेंस चैंपियनशिप

    ट्रिश स्ट्रेटस का शरीर इतना सही है कि वह मॉडलिंग या फिर किसी भी अन्य प्रोफेशन जिसमें वह लोगों की नजरों में आ सके में फिट बैठती हैं।

    एक समय उन्होंने कनाडा में रेसलिंग के बारे में एक रेडियो शो होस्ट करना भी शुरु कर दिया था।

    इसके बाद विंस मैकमैहन को लगा कि वह परफेक्ट महिला रेसलर बन सकती हैं।

    सात बार की विमेंस चैंपियनशिप विजेता ट्रिश रेसलिंग में आने के पहले रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं।

    निक्की और ब्री बेला

    वेटर थीं बेला बहनें

    जुड़वा बहनों निक्की और ब्री बेला ने जब लॉस एंजलिस जाकर एक्ट्रेस, रेसलर्स या फिर किसी भी अन्य मनोरंजन इंडस्ट्री में काम हासिल करने की कोशिश की तो उन्हें बड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा।

    बेहद खूबसूरत दोनों जुड़वा बहनों ने होटल में वेटर के रूप में काम किया था।

    हालांकि उनकी खूबसूरती की ही वजह से उन्हें ज़्यादा दिन नहीं लगे और वे रेसलिंग जगत में पहुंच गई।

    निक्की तो WWE लेजेंड जॉन सीना की पत्नी भी बन गई हैं।

    अलेक्सा ब्लिस

    रॉ और स्मैकडाउन दोनों चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला रेसलर

    लगभग 5 फीट लंबी अलेक्सा ब्लिस वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट की सबसे छोटी महिला रेसलर्स में से एक हैं।

    काफी कम उम्र में खाने से जुड़ी बीमारी झेलने वाली ब्लिस ने अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए एथलेटिक्स का सहारा लिया। उन्होंने बॉडीबिल्डिंग पर खूब ध्यान दिया।

    रॉ और स्मैकडाउन दोनो पर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला रेसलर ब्लिस रेसलिंग में आने के पहले पूरी तरह से बॉडीबिल्डिंग ही करती थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी कुश्ती
    WWE ने की सीना के वापसी की घोषणा, जानें सीना के 5 सबसे बेस्ट मैच कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रोमन रेंस की जगह ले सकने वाले 5 सुपरस्टार्स WWE
    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान WWE
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट WWE
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025