LOADING...
अब तक कैसा रहा है एंडी मरे का करियर? जानें अहम आंकड़े
एंडी मरे के करियर से जुड़ी अहम बातें

अब तक कैसा रहा है एंडी मरे का करियर? जानें अहम आंकड़े

लेखन Neeraj Pandey
Aug 27, 2021
10:00 pm

क्या है खबर?

पूर्व नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अपने यूएस ओपन अभियान की शुरुआत स्टेफानोस सित्सीपास के खिलाफ करेंगे। विंलबडन के तीसरे राउंड में बाहर होने के बाद मरे इस साल अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम में उतरेंगे। हाल ही में मरे को सिनसिनाटी के दूसरे राउंड में हुबर्ट हुर्काज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया था। एक नजर डालते हैं मरे के करियर के आंकड़ों पर।

करियर

ऐसा रहा है मरे का करियर

मरे ने अपने करियर में 681 मुकाबले जीते हैं और 205 में उन्हें हार मिली है। उन्होंने अब तक 46 ATP सिंगल्स टाइटल जीते हैं। 2012 में उन्होंने यूएस ओपन में नोवाक जोकोविच को हराते हुए अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने विंबलडन भी जीता था। उन्होंने अपने तीन में से आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में विंबलडन के रूप में जीता था। इसके बाद चोट के कारण वह कई बड़े इवेंट्स से हटे हैं।

जानकारी

बड़े इवेंट्स के फाइनल और सेमीफाइनल में मरे का प्रदर्शन

मरे अब तक 11 ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल चुके हैं। इनमें से आठ में उन्हें हार मिली है। 11 में से 10 फाइनल में उनका सामना जोकोविच या रोजर फेडरर से हुआ है। मरे ने 10 बार सेमीफाइनल में हार झेली है।

Advertisement

2016

2016 में अदभुत रहा था मरे का प्रदर्शन

2016 में मरे ने इटैलियन ओपन जीता था और 1971 में वर्जिनिया वेड के बाद ऐसा करने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे। इसके बाद उन्होंने विंबलडन का खिताब जीता था। हुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर उन्होंने रियो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद जोकोविच को हराते हुए उन्होंने ATP फाइनल्स जीता था। उसी सीजन उन्होंने करियर की बेस्ट पहली रैंकिंग हासिल की थी।

Advertisement

उपलब्धि

मरे द्वारा हासिल की गई कुछ उपलब्धियां

रियो में स्वर्ण जीतने के बाद मरे लगातार दो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले पुरुष या महिला टेनिस खिलाड़ी बने थे। 2016 में एक ही कैलेंडर ईयर में उन्होंने ग्रैंड स्लैम, ATP वर्ल्ड टूर फाइनल, ओलंपिक में पुरुष सिंगल्स और मास्टर्स 1000 टाइटल जीता था और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 1973 के बाद पहली रैंकिंग पर पहुंचने वाले मरे पहले ब्रिटिश खिलाड़ी भी बने थे।

बिग थ्री

नडाल, जोकोविच और फेडरर के खिलाफ प्रदर्शन

मरे और जोकोविच का 36 बार आमना-सामना हो चुका है जिसमें जोकोविच ने 25-11 की बढ़त ले रखी है। फेडरर के साथ मरे की 25 बार भिड़ंत हो चुकी है और इसमें भी मरे 11-14 से पीछे हैं। राफेल नडाल के खिलाफ खेले 24 में से 17 मैचों में मरे को हार मिली है। गौरतलब है कि मरे इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने जोकोविच, फेडरर और नडाल के खिलाफ कम से कम सात मैच जीते हैं।

Advertisement