LOADING...
WWE Superstar Shake-Up: एजे स्टाइल्स सहित रॉ में आने वाले सभी नए सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE Superstar Shake-Up: एजे स्टाइल्स सहित रॉ में आने वाले सभी नए सुपरस्टार्स की लिस्ट

लेखन Neeraj Pandey
Apr 16, 2019
04:07 pm

क्या है खबर?

WWE सुपरस्टार शेक-अप आ गया है और आज रॉ में कई सुपरस्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कुल 17 सुपरस्टार्स ने रॉ को अपना घर बना लिया है। कंपनी ने पूरी तरह से रेड ब्रांड को नया करने की कोशिश की है। कई बड़े सुपरस्टार्स ने स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और अब उनके ऊपर लगातार गिर रहे रेड ब्रांड के रेटिंग को उठाने की जिम्मेदारी होगी। जानें, कौन-कौन से सुपरस्टार्स रॉ में आए हैं।

द मिज़

शेन मैकमैहन पर हमले के साथ रॉ में शामिल हुए मिज़

WWE में लंबे समय से बने हुए द मिज़ शानदार मिड-कार्ड रेसलर हैं और लगातार फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। मिज़ और शेन मैकमैहन के बीच फास्टलेन पीपीवी से ही राइवलरी चली आ रही है और उसी के चलते रेसलमेनिया पर दोनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। अब इस राइवलरी को और आगे बढ़ाने तथा रेड ब्रांड की रेटिंग बढ़ाने के लिए द मिज़ स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में आ गए हैं।

टैग टीम

रॉ को मिली दो शानदार टैग टीम

सालों से स्मैकडाउन की टॉप टैग टीम रहने वाली द उसोज़ आज स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में शामिल हो गए हैं। इस जोड़ी ने रॉ में अपना पहला मुकाबला बॉबी रूड और शैड गेबल के खिलाफ लड़ा और जीत हासिल की। इसके अलावा NXT में धमाल मचाने वाली NXT टैग टीम चैंपियन जोड़ी द वाइकिंग्स एक्सपीरियेंस ने भी रॉ में डेब्यू कर लिया है। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने द रिवाइवल के साथ मिलकर जीत हासिल की।

नेओमी

महिला सुपरस्टार्स ने भी बदले ब्रांड

पुरुष सुपरस्टार्स के अलावा महिला सुपरस्टार्स ने भी ब्रांड बदला है। स्मैकडाउन की शानदार परफॉर्मर नेओमी ने रॉ ज्वाइन कर लिया है। स्मैकडाउन में नेओमी के लिए कुछ खास फ्यूड बची नहीं थी और शायद इसी कारण उन्हें रेड ब्रांड पर बुलाया गया है। लेसी एवांस, जो दोनों ब्रांड पर परफॉर्म कर रही थीं, ने भी घोषणा कर दी है कि अब वह स्थाई रूप से रॉ का हिस्सा होंगी।

रॉ

स्मैकडाउन के तीन अन्य बड़े सुपरस्टार्स भी रॉ में आए

स्मैकडाउन में टॉप हील का करैक्टर निभा रहे एंड्राडे ने ब्रांड बदल लिया है और रॉ में अपने पहले मुकाबले में ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन फिन बैलर को हराया है। द फेनोमेनल वन एजे स्टाइल्स ने भी स्मैकडाउन छोड़ दिया है। स्टाइल्स स्मैकडाउन का चेहरा थे और उनके आने से रेड ब्रांड को काफी फायदा मिलेगा। WWE के लेजेंड रे मिस्टेरियो ने भी स्मैकडाउन छोड़कर रॉ ज्वाइन कर लिया है और आते ही लार्स सुलिवन के हमले का शिकार हुए हैं।