-
18 Jan 2019
WWE: 'द रॉक' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
-
ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन एक अदभुत इंसान हैं। वह पूर्व WWE रेसलर हैं और इसके अलावा वह दुनिया के सबसे ज़्यादा भुगतान हासिल करने वाले एक्टर भी हैं।
उन्होंने रेसलिंग में खुद को साबित किया था और फैंस के लोकप्रिय रेसलर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना शेप बदला और हॉलीवुड में भी गजब की सफलता हासिल की।
इतना सब कुछ कर चुके रॉक का जीवन काफी घुमाव वाला रहा है। जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
-
भोजन
एक दिन में सात बार खाते हैं रॉक
-
अपने भीमकाय शरीर को मेंटेन रखने के लिए 'द रॉक' एक दिन में सात बार भोजन करते हैं।
उनके खाने में ब्रोकली, अंडे, मछलियां, चावल, आलू और अन्य सब्जियां शामिल होती हैं। रॉक मुख्य रूप से कॉड मछली के बड़े दीवाने हैं और वह इसका सेवन सबसे ज़्यादा करते हैं।
वह एक दिन में औसतन 5,000 कैलोरी लेते हैं जो कि एक दिन में आम लोगों द्वारा ली जानी वाली कैलोरी से दुगना है।
-
अपराध
17 साल की उम्र से पहले, सात बार गिरफ्तार
-
14 साल की उम्र में ही उनके परिवार को उनके छोेटे से अपार्टमेंट से निकाल दिया गया था और रॉक ने तेजी से पैसे कमाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।
वह एक अंगूठी की चोरी में शामिल थे। उनके ऊपर अपराध साबित हुआ था जिसके बाद उनकी मां बहुत रोयी थीं।
अपनी मां को रोता देखकर रॉक ने खुद को बदलने का निर्णय लिया। इसके बाद ही रॉक ने अपनी बॉडी बनाने पर ध्यान दिया।
-
डिग्री
उनके पास है क्रिमिनोलॉजी की डिग्री
-
भले ही रॉक ने कम उम्र में कुछ अपराध किए थे लेकिन उनके पास क्रिमिनोलॉजी (अपराध-विज्ञान) की डिग्री है।
उन्होंने मियॉमी हरिकेंस के लिए फुटबॉल भी खेला और उसी वक्त उन्होंने यह डिग्री भी हासिल की थी।
1995 में उन्होंने मियॉमी यूनिवर्सिटी से क्रिमिनोलॉजी एवं फिजियोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा किया था।
हालांकि रॉक ने अपनी डिग्री का इस्तेमाल करियर बनाने के लिए नहीं किया, लेकिन उनके पास ताकत, टैलेंट और बुद्धि तीनों है।
-
डिप्रेशन
डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं रॉक
-
23 साल की उम्र में जब रॉक को कनाडा की फुटबॉल टीम से बाहर कर दिया गया था तब वह डिप्रेशन में चले गए थे।
रॉक इतने ज़्यादा दुखी हो गए कि उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया था। बाद में उन्हें टीम को दोबारा ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया था।
इस मुद्दे पर बात करते हुए रॉक ने कहा था कि उस वक्त उन्हें संभालने वाला कोई नहीं था।
-
फिल्म
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के लिए पहली पसंद नहीं थे रॉक
-
'द रॉक' ने फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में FBI एजेंट ल्यूक हॉब्स का रोल अदा किया था। हालांकि इस रोल को वास्तव में मशहूर अभिनेता टॉमी ली जोंस के लिए लिखा गया था।
लेकिन कुछ फैंस के कहने पर फ्रेंचाइजी ने इस रोल के लिए 'द रॉक' को लेने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय सुपरहिट साबित हुआ।
रॉक ने अपने इस रोल से फिल्म में जान डाल दी थी।