NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पृथ्वी शॉ का अब तक किन-किन विवादों से रहा है नाता? 
    खेलकूद

    पृथ्वी शॉ का अब तक किन-किन विवादों से रहा है नाता? 

    पृथ्वी शॉ का अब तक किन-किन विवादों से रहा है नाता? 
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 16, 2023, 08:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पृथ्वी शॉ का अब तक किन-किन विवादों से रहा है नाता? 
    पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नए विवाद में घिर गए हैं। ओशिवारा पुलिस ने बुधवार, 15 फरवरी को एक पांच सितारा होटल के बाहर पृथ्वी के दोस्त की कार पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाद ने तब दिलचस्प मोड़ ले लिया जब एक महिला ने भारतीय क्रिकेटर और उनके दोस्तों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस बीच उन घटनाओं पर एक नजर डालते हैं, जब पृथ्वी विवादों में रहे थे।

    क्या है हालिया विवाद?

    शिकायतकर्ता के मुताबिक पृथ्वी मुंबई के एक पांच सितारा होटल में डिनर पर गए थे, तब कुछ लोगों ने उनसे सेल्फी की मांग की। मना करने के बावजूद कुछ लोग उनसे सेल्फी लेने का दबाव बनाने लगे, जिस पर पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन करके उनकी शिकायत की। मैनेजर ने आरोपियों को होटल से जाने को कहा। इससे वो लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने उनकी गाड़ी पर बेसबॉल स्टिक से तोड़-फोड़ की।

    पृथ्वी पर मारपीट के लगे हैं आरोप 

    इंडिया टुडे के मुताबिक, आरोपी महिला (सपना गिल) के वकील अली काशिफ खान ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर और उनके दोस्तों ने उस लड़की के साथ हाथापाई की है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पृथ्वी के उस लड़की के साथ झड़प होती हुई देखी जा सकती है। पृथ्वी के साथ झड़प में नजर आ रही लड़की यूट्यूबर और ब्लॉगर बताई जा रही है।

    पृथ्वी का लड़की के साथ झड़प का वीडियो 

    Hustle video of #Cricketer #Prithvishaw & #influencer #Sapnagill outside Barrel mansion club in vile parle east #Mumbai, it is said that related to click photo with cricketer later whole fight started. @PrithviShaw @MumbaiPolice @DevenBhartiIPS @CPMumbaiPolice @BCCI pic.twitter.com/6LIpiWGkKg

    — Mohsin shaikh 🇮🇳 (@mohsinofficail) February 16, 2023

    डोपिंग के चलते प्रतिबंध झेल चुके हैं पृथ्वी 

    22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान पृथ्वी के मूत्र का नमूना लिया गया था। जांच में पाया गया कि उन्होंने प्रतिबंधित टर्बूटालीन का सेवन किया है। पृथ्वी ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक कफ सीरप अनजाने में पिया था, जिसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। 30 जुलाई से लेकर 16 नवंबर तक वह मैदान से दूर रहे थे और उन्होंने 17 नवंबर, 2019 को मुंबई के लिए मैच खेला था।

    यो-यो टेस्ट में फेल हो चुके हैं पृथ्वी  

    मार्च 2022 में, बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में पृथ्वी यो-यो टेस्ट को पास करने में विफल रहे थे। उन्होंने 15 से कम का स्कोर किया था, जबकि यो-यो टेस्ट के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 16.5 तय था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'जब आप मेरी परिस्थिति नहीं समझ सकते तो कृपया मेरा आंकलन न करें।'

    भारत से 5 टेस्ट खेल चुके हैं पृथ्वी 

    पृथ्वी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 51.09 की औसत से 3,679 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 12 शतक और 15 अर्धशतक हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच टेस्ट खेले, जिसमें 42.37 की औसत से 339 रन बनाएहैं । लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 52.54 की औसत से 2,627 रन बनाए हैं। भारत के लिए उन्होंने छह वनडे में 189 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेल चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    पृथ्वी शॉ

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    पृथ्वी शॉ

    PBKS बनाम DC: पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    सेल्फी विवाद: सपना गिल की याचिका पर पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: पृथ्वी शॉ के लिए यह काफी बड़ा सीजन होगा- रिकी पोंटिंग रिकी पोंटिंग
    हाथापाई मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराई FIR भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023