Page Loader
IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े 
केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 14, 2024
05:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 28वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपनी 39 रन की पारी में दूसरा छक्का लगाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले 5वें भारतीय और दुनिया के 40वें बल्लेबाज बने हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (1,056) के नाम दर्ज है।

क्लब

ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने राहुल 

राहुल ने 300 छक्के पूरे करने के लिए टी-20 क्रिकेट में 218 मुकाबले खेले हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनके आगे सिर्फ रोहित शर्मा (497), विराट कोहली (383), महेंद्र सिंह धोनी (328) और सुरेश रैना (325) हैं। राहुल ने अपनी पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 7,200 रन भी पूरे कर लिए। उनकी औसत 42 और स्ट्राइक रेट 135 की रही है। उन्होंने 6 शतक और 62 अर्धशतक भी लगाए हैं।

छक्के

IPL में राहुल ने जड़े हैं 177 छक्के 

राहुल ने IPL में 124 मुकाबले खेले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 134.62 की रही है। उन्होंने अपने IPL करियर में 176 छक्के और 371 चौके लगाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132* रन रहा है। राहुल अभी भी 2,548 रन के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनकी औसत 56.62 की रही है। पॉवरप्ले में राहुल इस सीजन अच्छा कर रहे हैं।

रन

LSG के लिए बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन 

राहुल ने LSG के लिए अब तक 30 मुकाबले खेले हैं। इसकी 30 पारियों में 42.07 की औसत और 129.62 की स्ट्राइक रेट से 1,094 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन रहा है। राहुल 4 बार नाबाद भी रहे हैं। वह LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दूसरे स्थान पर क्विटन डिकॉक (825) हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 99 छक्के  लगा चुके हैं  राहुल

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल ने 72 मुकाबले खेले हैं। इसकी 68 पारियों में उन्होंने 37.75 की औसत और 139.12 की स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110* रन रहा है। उन्होंने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था।