LOADING...
KKR बनाम RR: कार्तिक त्यागी ने किया अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम RR: कार्तिक त्यागी ने किया अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

Apr 19, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने टी-20 और IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के ही कारण राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम मैच में 155/9 का स्कोर ही बना पाई। इस संस्करण ये युवा तेज गेंदबाज कमाल के फॉर्म में है। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही कार्तिक की गेंदबाजी 

कार्तिक ने RR के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 5.50 की रही। इस खिलाड़ी ने शिमरोन हेटमायर (15), रविंद्र जडेजा (9) और रवि बिश्नोई (0) को अपना शिकार बनाया। IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 27.37 की औसत और 9.52 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

करियर

ऐसा रहा है कार्तिक का IPL करियर 

कार्तिक ने 27 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 40.52 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 9.98 की है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 43 मैच की 42 पारियों में लगभग 38 की औसत से 37 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 9 से ज्यादा की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 का है। KKR के अलावा यह खिलाड़ी गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेल चुका है।

Advertisement