Page Loader
KKR बनाम RCB: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा IPL 2025 का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने RCB के खिलाफ जड़ धमाकेदार अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम RCB: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा IPL 2025 का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 22, 2025
08:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। इसमें KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (56) खेली। यह उनके IPL करियर का 31वां और RCB के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही रहाणे IPL 2025 में अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही रहाणे की पारी और साझेदारी?

KKR को महज 4 रन के कुल स्कोर पर क्विंटन डिकॉक (4) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने सुनील नरेन (44) के साथ तेजी से पारी को आगे बढ़ाया और बड़े-बडे शॉट लगाए। उन्होंने नरेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 103 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। रहाणे अपनी पारी में 31 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रहाणे ने कैसे पूरा किया अर्धशतक

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने अपने IPL करियर में 6 टीमों - राजस्थान रॉयल्स (RR), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS), मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और अब KKR का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 186 मैचों में 30 से अधिक की औसत से 4,698 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। इस टूर्नामेंट में उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 124 की रही है। उनके बल्ले से 107 छक्के और 484 चौके निकले हैं।