Page Loader
GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
साई सुदर्शन ने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 09, 2023
05:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात जायंट्स (GT) के बीच 13वें मैच में GT के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने अपना पहला IPL मैच साल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही सुदर्शन की पारी?

GT की टीम को पहला झटका 33 रन पर लगा। रिद्धिमान साहा 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। साहा के आउट होने के बाद सुदर्शन बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने शुभमन गिल के साथ 44 गेंद में 67 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। उनका मैच में स्ट्राइक रेट 139.47 का था। इस सीजन वह शानदार फॉर्म में हैं।

करियर

कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?

सुदर्शन ने IPL में 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनका औसत 47.00 का रहा है। उन्होंने 129.95 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 24 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। उनके टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 20 मैच खेले हैं और 36.31 की औसत से 581 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 123.25 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं।