NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR की तरह CPL से जुड़ेगी किंग्स इलेवन पंजाब, खरीदेगी डैरेन सैमी वाली सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी
    अगली खबर
    KKR की तरह CPL से जुड़ेगी किंग्स इलेवन पंजाब, खरीदेगी डैरेन सैमी वाली सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी

    KKR की तरह CPL से जुड़ेगी किंग्स इलेवन पंजाब, खरीदेगी डैरेन सैमी वाली सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Feb 18, 2020
    02:24 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरह अब किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) भी वेस्टइंडीज़ की कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) से जुड़ेगी।

    ताज़ा जानकारी के मुताबिक, KXIP कैरेबियाई प्रीमियर लीग की सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी को खरीदने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है, तो KXIP कैरेबियाई प्रीमियर लीग से जुड़ने वाली दूसरी IPL टीम होगी।

    इससे पहले 2015 में शाहरुख खान की KKR ने CPL फ्रेंचाइज़ी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को खरीदा था।

    आइये विस्तार से जानें पूरी खबर।

    CPL

    हम सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी को खरीद रहे हैं- नेस वाडिया

    गौरतलब है कि इस खबर की जानकारी किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइज़ी के सह मालिक नेस वाडिया ने खुद दी। वाडिया ने न्यूज़ एजेंसी PTI से बातचीत में सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी को खरीदने की बात कही।

    उन्होंने कहा, "हम CPL का हिस्सा बनने के लिए करार पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। हम सेंट लूसिया फ्रेंचाइज़ी को खरीद रहे हैं। स्ट्रक्चर और कंपनी के नाम के बारे में जानकारी BCCI से स्वीकृति मिलने के बाद ही दी जाएगी।"

    डील

    पिछले नौ महीनें से इस डील पर काम कर रही थी KXIP फ्रेंचाइज़ी

    वाडिया ने आगे कहा कि इस डील के लिए KXIP के दूसरे सह मालिक मोहित बर्मन वेस्टइंडीज़ में ही हैं। वहीं, उन्होंने सेंट लूसिया के प्रधान मंत्री का शुक्रिया भी अदा किया।

    उन्होंने कहा, "मोहित बर्मन (सह-मालिक) समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए इस समय कैरिबियन में हैं। हम इसे संभव बनाने के लिए विशेष रूप से सेंट लूसिया एलन के प्रधान मंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हम लगभग नौ महीने से इस पर काम कर रहे थे।"

    KKR

    2015 में KKR ने खरीदी थी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स फ्रेंचाइज़ी

    बता दें कि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2015 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स फ्रेंचाइज़ी को खरीदा था।

    2015 से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स अब तक तीन बार इस लीग का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ट्रिनबागो ने 2015, 2017 और 2018 में CPL का खिताब जीता था।

    वहीं, सेंट लूसिया ने अभी तक CPL का खिताब नहीं जीता है। डैरेन सैमी की अगुवाई वाली सेंट लूसिया CPL की औसत टीमों में गिनी जाती है।

    CPL

    2013 में शुरु हुई थी कैरेबियाई प्रीमियर लीग

    गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर ही 2013 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग शुरु हुई थी। इस लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेती हैं।

    वर्तमान में इस लीग को हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp) स्पॉनसर कर रही है। इस लीग के पहले सीज़न का खिताब जमैका तलाहवाज़ ने जीता था।

    इस लीग में एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन, शोएब मलिक, लसिथ मलिंगा, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन और कॉलिन मुनरो जैसे कई दिग्गज स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    #RCBvKKR: रसेल के तूफान के आगे बेबस RCB की हार के रहे ये मुख्य कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 21: राजस्थान और कोलकाता में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #RRvKKR: शानदार गेंदबाजी, लिन और नरेन की तूफानी पारी की बदौलत KKR ने RR को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 23: रसेल का सामना करेंगे कैप्टन कूल धोनी, जानें संभावित टीम, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: इस बार ये हैं किंग्स इलेवन पंजाब की मजबूती और कमजोरी, पढ़ें विश्लेषण पंजाब किंग्स
    IPL 2020: इस बार क्या है राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी और मजबूती? पढ़ें पूरा विश्लेषण राजस्थान रॉयल्स
    इस दशक की IPL की सर्वश्रेष्ठ टीम, इन चार विदेशी खिलाड़ियों को मिली जगह विराट कोहली
    IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स की कमजोरी और मजबूती, पढ़ें पूरा विश्लेषण कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    धोनी के संन्यास की खबरों पर एमएसके प्रसाद ने रखी अपनी राय महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे वनडे में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें विराट कोहली
    क्या नहीं खेला जाएगा ऑल स्टार IPL मैच? अपने खिलाड़ी देने को तैयार नहीं टीमें इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    #KXIPvSRH: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को दी मात, जानें मैच के दिलचस्प आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 24: मुंबई को हराना चाहेंगे अश्विन के किंग्स, जानें संभावित टीम, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #MIvKXIP: राहुल के शतक पर भारी पड़ा पोलार्ड का तूफान, MI ने KXIP को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    सालों किया डेब्यू का इंतजार फिर पहली गेंद पर मारा छक्का, जानिए कौन हैं सिद्धेश लाड इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025