NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गांगुली, कुंबले और धोनी की कप्तानी पर बोले श्रीकांत, धोनी को बताया गांगुली से विपरीत
    खेलकूद

    गांगुली, कुंबले और धोनी की कप्तानी पर बोले श्रीकांत, धोनी को बताया गांगुली से विपरीत

    गांगुली, कुंबले और धोनी की कप्तानी पर बोले श्रीकांत, धोनी को बताया गांगुली से विपरीत
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 19, 2020, 08:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गांगुली, कुंबले और धोनी की कप्तानी पर बोले श्रीकांत, धोनी को बताया गांगुली से विपरीत

    महेन्द्र सिंह धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब दिलीप वेंगसरकर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता होते थे। भले ही वेंगसरकर उनको टीम में लेकर आए, लेकिन धोनी ने अपने करियर की सबसे ज़्यादा सफलता तब हासिल की जब कृष्णमचारी श्रीकांत सिलेक्शन पैनल के चेयरमैन थे। श्रीकांत ने अब सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और धोनी की कप्तानी के अंतर के बारे में बताया है।

    गांगुली से एकदम विपरीत कप्तान हैं धोनी- श्रीकांत

    श्रीकांत ने कहा कि गांगुली एक आक्रामक कप्तान थे, लेकिन धोनी उनके एकदम विपरीत बेहद शांत स्वभाव के हैं। उन्होंने आगे कहा, "जब धोनी 2007 टी-20 विश्वकप में टीम के कप्तान थे तो उन्होंने टीम को अच्छे से संभाला और खिताबी जीत ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम किया। जब कुंबले टेस्ट टीम के कप्तान थे तो धोनी के पास सीखने का अच्छा मौका था और उन्हें जरूरी अनुभव की प्राप्ति हुई।"

    तीनो ICC खिताब जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं धोनी

    धोनी के भारतीय टीम का कप्तान बनने से पहले तक गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तान थे। हालांकि, धोनी ने कप्तानी छोड़ने से पहले खुद को गांगुली से ज़्यादा सफल टेस्ट कप्तान बनाया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को ICC के तीनों खिताब जिताए और ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। टी-20 और वनडे की कप्तानी पाने वाले धोनी को टेस्ट में कप्तानी के लिए कुंबले के संन्यास तक इंतजार करना पड़ा।

    धोनी के आने के बाद बदला नेशनल टीम का नजरिया

    श्रीकांत के मुताबिक धोनी के भारतीय टीम में आने से पहले तक नेशनल टीम में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों के खिलाड़ियों का दबदबा था, लेकिन धोनी के आने के बाद अन्य शहरों के क्रिकेटर्स को भी आशा की किरण दिखी। उन्होंने कहा, "धोनी के कार्यकाल के बाद हमने छोटे शहरों से कई खिलाड़ियों को आते देखा है। टीम को सही दिशा में कोहली के हाथों में सौंपा गया है।"

    कोहली बन चुके हैं भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

    धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद कोहली को टेस्ट कप्तानी मिली थी। इसके बाद से कोहली भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली के अंडर भारत अपने घर में लगातार 10 टेस्ट जीतकर रिकी पोंटिंग के काफी पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी कर चुका है। 2017 में धोनी ने कोहली को लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी भी सौंप दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महेंद्र सिंह धोनी
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अनिल कुंबले

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या भारतीय टीम में हो पाएगी धोनी की वापसी? जानिए अब तक किसने क्या कहा क्रिकेट समाचार
    ऐसे मौके जब गरम हुए 'कैप्टन कूल' और मैदान पर दिखाया अपना गुस्सा, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग

    सौरव गांगुली

    भारतीय बल्लेबाजों द्वारा 90 के दशक में खेली गई पांच बेस्ट वनडे पारियां सचिन तेंदुलकर
    सरकार ने कहा तो कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराएंगे ईडन गार्डन- सौरव गांगुली BCCI
    जब आपस में भिड़ गए खिलाड़ी, IPL के इतिहास के पांच सबसे बड़े झगड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुनील गावस्कर की गांगुली से मांग, अगले साल से महिलाओं के IPL का आयोजन कराएं BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    मोहम्मद शमी ने कप्तान विराट कोहली को दिया अपनी सफलता का श्रेय विराट कोहली
    28वां जन्मदिन मना रहे भारतीय स्टार केएल राहुल के रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    शॉन पोलाक ने की इस पूर्व भारतीय गेंदबाज की तारीफ, कहा- उन्हें पर्याप्त क्रेडिट नहीं मिला क्रिकेट समाचार
    भारतीय टी-20 टीम में वापसी की उम्मीद में हैं दिनेश कार्तिक टी-20 क्रिकेट

    अनिल कुंबले

    IPL: टूर्नामेंट के इतिहास में ये पांच गेंदबाज फेंक चुके हैं बेस्ट स्पेल इंडियन प्रीमियर लीग
    जिम लेकर के बाद जब कुंबले ने लिए 10 विकेट, इस व्यक्ति ने दोनों लाइव देखे टेस्ट क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: अनिल कुंबले की कोहली को सलाह, ऑलराउंडर नहीं गेंदबाज़ों के बारे में सोचो विराट कोहली
    मैक्सवेल के लिए KXIP ने क्यों खर्च की इतनी बड़ी रकम? कोच कुंबले ने बताया कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023