Page Loader
जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच नियुक्त, एंडी फ्लावर की जगह लेंगे
जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच होंगे (तस्वीर: ट्विटर/@LucknowIPL)

जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच नियुक्त, एंडी फ्लावर की जगह लेंगे

Jul 14, 2023
07:36 pm

क्या है खबर?

जस्टिन लैंगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच होंगे। LSG ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वह एंडी फ्लावर की जगह लेंगे। एंडी 2022 में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। उनका 2 साल का कार्यकाल था जो समाप्त हो गया था। गौतम गंभीर के साथ मिलकर काम करने वाले एंडी के कार्यकाल में LSG का प्रदर्शन अच्छा रहा। फ्रेंचाइजी अपने दोनों ही सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है।

प्रदर्शन

IPL 2022 और IPL 2023 में LSG का प्रदर्शन

IPL 2022 में LSG अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने 14 में से 9 मुकाबले जीते थे। एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) में LSG को हराया था। IPL 2023 में भी LSG अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। टीम ने 14 में से 8 मुकाबले जीते थे, 5 हारे थे और 1 बेनतीजा रहा था। इस सीजन एलिमिनेटर में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।