NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े
    जोशुआ लिटिल को नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था (तस्वीर:टि्वटर@ICC)

    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 24, 2022
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    युवा तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) ने बाएं हाथ के इस गेंदबाज को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

    शुक्रवार (23 दिसंबर) को IPL 2023 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था।

    लिटिल को खरीदने के लिए GT और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होड़ देखने को मिली थी।

    आइये जानते हैं लिटिल से जुड़ी खास जानकारी।

    बयान

    IPL अनुबंध मिलने के बाद लिटिल ने क्या कहा?

    लिटिल ने IPL अनुबंध मिलने के बाद खुशी करते हुए आशीष नेहरा की कोचिंग के लिए उत्सुकता जताई है।

    क्रिकेट आयरलैंड ने लिटिल के हवाले से कहा, "मैं मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस द्वारा साइन किए जाने से खुश हूं और इस तरह की उच्च गुणवत्ता वाली टीम में हार्दिक के नेतृत्व में खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं कोच आशीष नेहरा के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं।"

    आंकड़े

    एक नजर लिटिल के टी-20 करियर पर

    23 साल के लिटिल ने कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

    उनका टी-20 रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने 83 मैचों में 20.46 की औसत से 105 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने 7.34 की इकॉनमी रेट के साथ दो बार चार विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट भी लिए हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 7.65 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 53 मैचों में 62 विकेट अपने नाम किए हैं।

    उपलब्धि

    लिटिल के लिए ऐतिहासिक रहा है साल 2022

    लिटिल के लिए साल 2022 यादगार साबित होता जा रहा है।

    वे एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज (पूर्ण सदस्य टीम के खिलाड़ी) बने हैं।

    इस साल उन्होंने 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7.58 की इकॉनमी से 39 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जिसमें एक बार चार विकेट भी शामिल हैं।

    ICC टी-20 विश्व कप 2022 के सात मैचों में लिटिल ने 7.00 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे।

    हैट्रिक

    टी-20 विश्व कप में हैट्रिक

    लिटिल ने टी-20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यादगार हैट्रिक लेने का गौरव हासिल किया था।

    वह टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिश और ओवरऑल रूप से छठे गेंदबाज बने थे।

    उन्होंने 19वें ओवर में कीवी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम और मिचेल सेंटनर को लगातार गेंदों पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

    उन्होंने एडिलेड ओवल में खेले गए मैच में चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

    GT टीम

    IPL 2023 के लिए GT टीम

    IPL 2023 के लिए GT टीम इस प्रकार है: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद, खान, राहुल तेवतिया विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी
    क्रिकेट समाचार
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023 नीलामी: कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2023
    IPL 2023 नीलामी: बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    IPL 2023 नीलामी: निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा निकोलस पूरन

    IPL नीलामी

    IPL 2022 नीलामी: दो करोड़ में बिके राज अंगद बावा, दिल्ली में शामिल हुए यश ढुल IPL 2022
    IPL 2022 नीलामी: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ में खरीदा जोफ्रा आर्चर
    IPL 2022 नीलामी: रोमारियो शेफर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2022
    IPL 2022: कौन हैं टिम डेविड जिनको मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा? IPL 2022

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक अजिंक्य रहाणे
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ICC ने गाबा की पिच को दी 'औसत से नीचे' रेटिंग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: जमकर चला हैरी ब्रूक का बल्ला, जानिए उनके बेहतरीन आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: रहाणे-जायसवाल ने लगाए शतक, जानिए आज के दिन का हाल रणजी ट्रॉफी

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RCB: गुजरात ने हासिल की लगातार पांचवीं जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम PBKS: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम PBKS: टॉस जीतकर गुजरात की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025