Loading...
जोश इंग्लिस ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बने
जोश इंग्लिस ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया (फाइल तस्वीर)

जोश इंग्लिस ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बने

Oct 29, 2026
06:25 pm

क्या है खबर?

केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने तीनों प्रारूप में 2-2 शतक लगाए हैं। इस खिलाड़ी की शानदार पारी के दम पर उनकी टीम ने पहली पारी में 429 का स्कोर बनाया। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

शतक

इंग्लिस ने बनाया ये रिकॉर्ड

इंग्लिस टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2-2 शतक लगाकर ये उपलब्धि हासिल की।

उनका पहला टेस्ट शतक 2025 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। इसके अलावा, उन्होंने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी 2-2 शतक लगाए हैं।

यह उपलब्धि तीनों प्रारूपों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाती है।

इंग्लिस ने 5वें विकेट के लिए कैरी के साथ मिलकर 286 गेंदों में 185 रन की बड़ी शतकीय साझेदारी की।

पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। हालांकि, मैक्सवेल और फिंच सभी प्रारूपों में कम से कम 2-2 शतक लगाने की उपलब्धि हासिल नहीं कर सके।

मैक्सवेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 और वनडे में 4 शतक जड़े, जबकि टेस्ट में उनके नाम एक शतक है।

वहीं, फिंच ने वनडे में 17 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में शतक नहीं जड़ सके।

ADVERTISEMENT

पारी

ऐसी रही इंग्लिस की पारी 

ऑस्ट्रेलिया ने जब 185 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब इंग्लिस क्रीज पर आए।

उन्होंने कंगारू टीम को संभाला और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 85 रन बनाकर नाबाद रहे।

निरंतर रन बनाते हुए मैच के तीसरे दिन के पहले सत्र के दौरान उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

उन्होंने और कैरी ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। वह 135 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT