LOADING...
जोस बटलर ने खेला अपना 500वां टी-20 मुकाबला, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
जोस बटलर ने अपना 500वां टी20 मैच खेला (तस्वीर: एक्स@IPL)

जोस बटलर ने खेला अपना 500वां टी-20 मुकाबला, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

Apr 24, 2026
09:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 34वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज जोस बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 16 गेंदों में 25 रन बनाए। गौरतलब है कि यह मैच टी-20 क्रिकेट में बटलर का 500वां मैच था। जब GT का स्कोर 128/1 था तब बटलर बल्लेबाजी करने आए और शतक लगाने वाले साई सुदर्शन (दूसरे विकेट) के साथ 32 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 17 रन जोड़े।

करियर

कैसा रहा है बटलर का टी-20 करियर?

बटलर अपने टी-20 करियर में अब तक 500 मैच की 471 पारियों में करीब 35 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 14,076 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 100 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 155 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33.64 की औसत और 147.76 के स्ट्राइक रेट से 4,037 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

IPL

कैसा रहा है बटलर का IPL करियर?

बटलर ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 128 मैच की 126 पारियों में 39.55 की औसत और 149.72 की स्ट्राइक रेट से 4,351 रन बना चुके हैं। इसमें 7 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन का रहा है। वह इस दौरान 16 बार नाबाद भी रहे हैं। इसके अलावा, वह लीग में अब तक 434 चौके और 195 छक्के भी जड़ चुके हैं।

Advertisement