NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार
    शानदार रहा था बटलर का नवंबर में प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@englandcricket)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 12, 2022
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान जोस बटलर को नवंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है।

    उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी राशिद अली और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार हासिल किया है।

    दूसरी तरफ महिला खिलाड़ियों में पाकिस्तान की सिदरा अमीन को नवंबर महीने के लिए यह पुरस्कार मिला है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    बटलर ने नवंबर में किया था शानदार प्रदर्शन

    बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने टी-20 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 225 रन बनाए थे, जिसमें भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में लगाया अर्धशतक (83*) भी शामिल है।

    हालांकि, नवंबर महीने में उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 207 रन बनाए थे।

    इनके अलावा बटलर ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो वनडे मैचों में कुल 30 रन अपने खाते में जोड़े थे।

    बयान

    यह पुरस्कार मेरे साथियों के प्रयासों के लिए है- बटलर

    प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद बटलर ने कहा, "मैं वोट देने के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह पुरस्कार मेरे टीम के साथियों के प्रयासों के लिए है। नवंबर के महीने में हमने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप जीता था। यह हमारे लिए क्रिकेट के सबसे अच्छे महीनों में से एक है। विश्व चैंपियन टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत खास रहा है।"

    टी-20 विश्व कप

    अफरीदी और राशिद ने टी-20 विश्व कप में किया था कमाल

    नवंबर के लिए नामित हुए शाहीन अफरीदी ने टी-20 विश्व कप 2022 में 14.09 की औसत से कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुपर-12 चरण के अंतिम दिन बांग्लादेश के खिलाफ आया था। उन्होंने नवंबर में चार टी-20 मैचों में 10 विकेट लिए थे।

    राशिद ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 20 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं, फाइनल में उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

    महिला वर्ग

    सिदरा ने चांथम और लुईस को पीछे छोड़कर जीता पुरस्कार

    पाकिस्तान की सिदरा ने नवंबर में आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 277 रन बनाए थे, जिसमें 176* उनका सर्वोच्च स्कोर था। उन्होंने थाईलैंड की नत्थाकन चांथम और आयरलैंड की गेबी लुईस को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है।

    यह लगातार दूसरा मौका है जब पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता हो। बता दें इससे पहले अक्टूबर महीने के लिए निदा डार को यह सम्मान मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोस बटलर
    ICC अवार्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    शाहीन अफरीदी

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    जोस बटलर

    DC बनाम RR: जोस बटलर ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स

    ICC अवार्ड्स

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून के लिए नामांकित हुए ये खिलाड़ी, दो भारतीय महिलाएं शामिल क्विंटन डिकॉक
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: कॉन्वे ने जीता अवार्ड, महिलाओं में एक्लेस्टोन ने मारी बाजी क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जुलाई): शाकिब ने जीता अवार्ड, महिलाओं में स्टेफनी ने मारी बाजी क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए नामांकित हुए ये खिलाड़ी, बुमराह को मिली जगह क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जोस बटलर सहित ये खिलाड़ी नवंबर महीने के लिए हुए नामांकित ICC अवार्ड्स
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान पर इंग्लैंड की जीत से भारत को कैसे पहुंचा फायदा? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    दूसरा वनडे: भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल, स्कैन के लिए ले जाया गया रोहित शर्मा

    शाहीन अफरीदी

    बुमराह बनाम अफरीदी: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: जुर्माना लगने के बाद शाहीन अफरीदी ने आफिफ से मांगी मांफी, जानें मामला पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: 222 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी, चंदीमल ने लगाया अर्धशतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए चोटिल शाहीन अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025