जोस बटलर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बने
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मुकाबले में विकेट के पीछे 5 कैच लपके। इसके साथ ही वह एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेट के पीछे 5 कैच लपकने वाले पहले इंग्लिश विकेटकीपर बन गए। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के ही पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर (4 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007) को पीछे छोड़ दिया।
बचाव
बटलर के 5 कैचों से इंग्लैंड ने किया लक्ष्य का बचाव
इस मैच में बटलर ने वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के कैच लपककर उन्हें पवेलियन लौटाने में सहयोग किया। इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 202 रन रन का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम को 11.4 ओवर में मात्र 76 रनों पर ऑल आउट कर दिया। बटलर अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संयुक्त दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल हे (6 बनाम श्रीलंका, 2024) ही उनसे आगे हैं।
करियर
कैसा रहा है बटलर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
बटलर ने 2011 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 158 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 145 पारियों में 33.39 की औसत और 147.78 के स्ट्राइक रेट से 4,073 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 101 रन है। उन्होंने विकेटकीपर के रूप में विकेट के पीछे उन्होंने 106 शिकार किए हैं। सूची में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (111) ही उनसे आगे हैं।