NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम RCB: जोस बटलर ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 
    जोस बटलर का बल्ला IPL में खूब चलता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 06, 2024
    07:54 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपना 100वां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबला खेलने उतरे।

    बटलर इस टूर्नामेंट के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके आंकड़े क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग में कमाल के रहे हैं।

    वह हाल के सालों में RR की प्लेइंग इलेवन का प्रमुख हिस्सा रहे हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने बटलर

    बटलर 100 IPL मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल मिलाकर 63वें खिलाड़ी बने हैं।

    साल 2018 के सीजन में RR की टीम का हिस्सा बनने से पहले बटलर मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाईजी का हिस्सा थे। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2016 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 37.02 की औसत और 147.15 की स्ट्राइक रेट से IPL में 3,258 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं।

    रन

    बटलर के IPL करियर पर एक नजर 

    MI के लिए इस खिलाड़ी ने 24 मुकाबले खेले थे। इस दौरान 25.09 की औसत से उन्होंने 527 रन बनाए थे। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला था।

    RR के लिए इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने 40.76 की औसत और 147.38 की स्ट्राइक रेट से 2,731 रन बनाए हैं।

    केवल संजू सैमसन (3,512) और अजिंक्य रहाणे (3,098) RR के लिए उनसे ज्यादा रन बनाए हैं। बटलर की औसत RR के लिए खेले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।

    उम्दा

    बटलर के लिए कमाल का रहा था IPL 2022 सीजन 

    IPL 2022 में बटलर का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने उस सीजन 57.53 की उम्दा औसत के साथ 863 रन बना दिए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 149.05 की रही थी।

    वह सिर्फ विराट कोहली और डेविड वार्नर के बाद तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने IPL के 1 सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    बटलर ने कोहली के (साल 2016) 1 सीजन में सबसे ज्यादा बनाए गए शतक (4) की भी बराबरी की थी।

    प्रदर्शन 

    सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन?

    सलामी बल्लेबाज के तौर पर बटलर के आंकड़े कमाल के हैं।

    उन्होंने 70 पारियों में 2,679 रन बनाए हैं। उनकी औसत 40.59 की रही है। उन्होंने 149.42 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    IPL में उनके 5 शतक सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही आए हैं।

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 2,500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ केएल राहुल (50.08) और कोहली (44.34) की औसत ही उनसे ज्यादा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    जोस बटलर
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: ऋषभ पंत ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम KKR: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम KKR: वैभव अरोड़ा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    जोस बटलर

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    MI के लिए 200वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    SRH बनाम MI: ट्रेविस हेड ने जड़ा SRH के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: SRH ने MI को 31 रन से हराया, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने MI के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: RR ने MI को हराते हुए लगाई जीत की हैट्रिक, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 में रियान पराग ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025