जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
क्या है खबर?
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में रूट ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उनके टेस्ट अर्धशतकों की संख्या 69 हो गई और उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 130 रन का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल किया।
रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रूट
रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
रुट और तेंदुलकर के बाद इस सूची में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और भारत के राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक हैं, जबकि रिकी पोंटिंग ने 62 अर्धशतक लगाए हैं।
रुट ने टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक लगाए हैं, वहीं सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं।
अन्य रिकॉर्ड
एजबेस्टन में भी रूट ने बनाया खास रिकॉर्ड
रूट एजबेस्टन में 1,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह चौथा मैदान है, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह आंकड़ा पार किया है।
इससे पहले वह लॉर्ड्स में 2,203, मैनचेस्टर में 1,128 और द ओवल में 1,050 रन बना चुके हैं।
रूट अब जैक्स कैलिस और पोंटिंग के बाद 4 अलग-अलग मैदानों पर 1,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।