Loading...
जो रूट 200 वनडे मैच खेलने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने
रूट ने पूरे किए अपने 200 वनडे मैच (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

जो रूट 200 वनडे मैच खेलने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने

Nov 13, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में उतरते ही अहम मुकाम हासिल किया। दरअसल, यह रूट के वनडे करियर का 200वां मैच साबित हुआ और वह इंग्लैंड की ओर से 200 या उससे अधिक वनडे मैच खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने। वह इस मैच में 36 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुए।

सुचि 

इस सूची में शामिल हुए रूट 

रूट अब इयोन मोर्गन और जोस बटलर की सूची में शामिल हो गए हैं।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोर्गन ने अपने वनडे करियर का अंत 225 मैचों के साथ किया था, जबकि बटलर अब तक 204 वनडे मैच खेल चुके हैं।

मोर्गन ने अपने वनडे करियर में 39.75 की औसत के साथ 6,957 रन बनाए थे।

बटलर अब तक लगभग 40 की औसत के साथ 5,600 से अधिक रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

करियर 

इंग्लैंड से 8,000+ रन वाले पहले बल्लेबाज बने थे रूट 

पिछले महीने अक्टूबर में रूट वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले विश्व के कुल 34वें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थे।

अब तक वनडे में उन्होंने 200 मैचों की 188 पारियों में 50.44 की औसत के साथ 8,020 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 20 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है। वह 9 वनडे पारियों में शून्य पर भी आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT