LOADING...
IPL 2023 नीलामी: जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
जयदेव उनादकट 2022 सीजन में मुंबई के लिए खेले थे (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

IPL 2023 नीलामी: जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
04:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा था। पिछले सीजन में उनादकट मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेले थे। जिसमें उनादकट ने 5 मैच खेले और 19.67 की औसत से 59 रन बनाए थे। उनादकट का स्ट्राइक रेट 159.46 का रहा था। 5 मैच में उन्होंने 6 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/31 का था।

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट का IPL करियर

जयदेव ने पहली बार 2013 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 38 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 13.00 की औसत और 123.50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो उनादकट ने 38 मैच में 24.02 की औसत से 49 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट एक बार लिए। उनका इकोनॉमी 8.57 का रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/52) का है।