LOADING...
जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन के रूप में चटकाया IPL 2026 में पहला विकेट, देखें वीडियो
जसप्रीत बुमराह ने चटकाया IPL 2026 में पहला विकेट

जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन के रूप में चटकाया IPL 2026 में पहला विकेट, देखें वीडियो

Apr 20, 2026
10:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इसमें MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/5 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद GT की पारी में जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखा दी। इसके साथ ही बुमराह का इस संस्करण में विकेटों का खाता खुला गया है। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विकेट

बुमराह ने किस तरह हासिल की अपना पहला विकेट

GT की ओर से सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे थे। MI से बुमराह ने गेंदबाजी की कमान संभाली थी। बुमराह ने पहली गेंद फुल लेंथ पर डाली थी, जो पड़ने के बाद थोड़ा बाहर की ओर निकल गई। सुदर्शन ने कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी और कृष भगत ने कवर पॉइंट के पास आसानी से कैच लपक लिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें बुमराह का पहला विकेट

Advertisement