NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर 
    खेलकूद

    मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर 

    मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर 
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 27, 2023, 09:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर 
    जसप्रीत बुमराह IPL से बाहर हो सकते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@APTalksCricket)

    भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। टीम से बाहर चल रहे बुमराह 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वह अभी लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    अच्छा महसूस नहीं कर रहे बुमराह 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने बताया है कि बुमराह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उनकी नजरें अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप तक फिट होने की है। भले ही वह एशिया कप में टीम का हिस्सा न बन सके। पहले ऐसी खबरें आई थी कि वह IPL में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि 1 मैच में 4 ओवर ही करने होते हैं। बुमराह ने अपना आखिरी मैच 25 सितंबर 2022 को खेला था।

    बुमराह को चोट ने कब-कब किया परेशान? 

    बुमराह को साल 2022 के अगस्त-सितंबर में एशिया कप से पहले पीठ में चोट आई थी। इसके चलते ही वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में लौटे। उस सीरीज में वे अपनी फॉर्म से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। सीरीज के दौरान ही उनकी पीठ का दर्द बढ़ गया था और इसके बाद वे खेल से फिर दूर हो गए।

    चोट के कारण टी-20 विश्व कप से भी हो गए बाहर

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की थी। बुमराह को टीम में तो शामिल किया गया, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से पहले सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें अनफिट होने के चलते ही ICC टी-20 विश्व कप 2022 से भी बाहर होना पड़ा था।

    बुमराह के आंकड़े 

    बुमराह ने भारत के लिए 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 128 विकेट, वनडे में 121 विकेट और टी-20 क्रिकेट में 70 विकेट झटके हैं। साल 2022 में उन्हें 5 वनडे खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 15.76 की शानदार औसत से 13 विकेट लिए थे। टेस्ट में पिछले साल उन्हें 5 मैच में 22 विकेट और टी-20 में 5 मैच में 4 विकेट मिले थे।

    IPL में कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन? 

    बुमराह IPL में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। उन्होंने IPL में अब तक 120 मैच खेले हैं और 23.30 की औसत से 145 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/10 की रही है। उन्होंने 7.39 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है और एक बार 5 विकेट लेने में सफल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने 14 मैच में 25.53 की औसत से 15 विकेट लिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, जोशुआ लिटिल का शुरुआती मैच खेलना संदिग्ध गुजरात टाइटंस
    विराट कोहली का छलका दर्द, बोले- मुझे फेल कप्तान बताया गया विराट कोहली
    पंजाब के जगह कराची में हो सकते हैं पाकिस्तान सुपर लीग के मैच, जानिए कारण  पाकिस्तान सुपर लीग
    IPL 2023: प्रायोजकों से होगी सभी टीमों की संयुक्त 1,000 से 1,200 करोड़ रूपये की कमाई IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  केन विलियमसन
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, लगातार तीसरी बार बनी विजेता  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 157 रन का लक्ष्य महिला टी-20 विश्व कप
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL नीलामी: खिलाड़ियों और टीमों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: होल्कर स्टेडियम में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर 2,000 रन बनाने से 57 रन दूर, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    कप्तान के तौर पर कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023