LOADING...
विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन? 
जसप्रीत बुमराह विश्व कप में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन? 

Nov 02, 2023
09:18 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह शुरुआती ओवर हो या आखिरी के ओवर, हर समय टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं। जब भी कप्तान रोहित शर्मा को विकेट की जरूरत नजर आई है, उन्होंने बुमराह को ही गेंद थमाई है। टीम अपना अगला मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है। आइए बुमराह के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ कमाल के रहे हैं बुमराह के आंकड़े 

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बुमराह ने पहला मैच साल 2017 में खेला था। उन्होंने अब तक 12 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 17.00 की शानदार औसत के साथ 25 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.23 की रही है। बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है।

विकेट

विश्व कप 2023 में कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?

बुमराह इस विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 मैच में 15.07 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.91 की रही है। बुमराह का इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है। बुमराह से ज्यादा विकेट शाहीन अफरीदी (16) और एडम जैम्पा (16) ने लिए हैं। बुमराह अभी इस विश्व कप में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।

Advertisement

2023

साल 2023 में कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?

साल 2023 में बुमराह ने 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18.45 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 4.46 की रही है। बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है। इस साल बुमराह ने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है। साल 2022 में बुमराह ने सिर्फ 5 वनडे मैच खेले थे और 15.76 की औसत से 13 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा था।

Advertisement

करियर

बुमराह के वनडे करियर पर एक नजर 

बुमराह ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2016 में खेला था। उन्होंने अब तक 84 वनडे मैच खेले हैं और 23.40 की औसत से 143 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है। वह भारत के लिए 17वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुमराह ने 9 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं।

Advertisement