जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में उसे 6 विकेट से शानदार जीत मिली। इसी के साथ टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। जम्मू कश्मीर को जीतने के लिए सिर्फ 126 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐसे में आइए मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने 328 रन का स्कोर बनाया। सुदीप कुमार घरामी के बल्ले से 146 रन निकले और आकिब नबी डार ने 5 विकेट झटके। जवाब में जम्मू कश्मीर की पहली पारी 302 रन पर समाप्त हुई। मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में बंगाल सिर्फ 99 रन पर ऑलआउट हो गई। आकिब ने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। इसके बाद उनकी टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
ट्विटर पोस्ट
जम्मू कश्मीर के जीत का वीडियो
𝙎𝘾𝙀𝙉𝙀𝙎 𝙊𝙁 𝙋𝙐𝙍𝙀 𝙅𝙐𝘽𝙄𝙇𝘼𝙏𝙄𝙊𝙉 🤩
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 18, 2026
J&K create history as they defeat Bengal by 7️⃣ wickets to book their ticket to the #RanjiTrophy Final for the very first time 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/QXyCuRHJ6e@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/VBKPD9I9mX
गेंदबाजी
ऐसी रही आकिब की गेंदबाजी
आकिब ने मैच की दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 26 ओवर गेंदबाजी की और 6 मेडन के साथ 87 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 3.30 की रही। दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ केवल 36 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
छठा
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब ने लिया छठा 5 विकेट हॉल
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब ने 9 मैचों की 16 पारियों में 12.72 की औसत से 55 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/24 का रहा है। इस खिलाड़ी ने 2.67 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। वह मयंक मिश्रा के साथ इस सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। प्रथम श्रेणी करियर में यह उनका 15वां 5 विकेट हॉल है।
घातक
शमी के आंकड़ों पर एक नजर
शमी ने पहली पारी में 22.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 90 रन देते हुए 8 विकेट लिए। उन्होंने 3 ओवर मेडन भी किए। दूसरी पारी में उन्होंने 11 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर 1 विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 16.72 की औसत से 37 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/90 का रहा है।