क्राइस्टचर्च टेस्ट में जडेजा-सिराज को नहीं मिला मौका, सुनील गावस्कर ने प्लेइंग इलेवन पर दी प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के दूसरे क्राइस्टचर्च की प्लेइंग इलेवन में भी मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया। भारत ने पहले टेस्ट के मुकाबले दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव किया, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर गुरनूर बरार को शामिल किया गया। भारत की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा और सुनील गावस्कर को जगह नहीं मिल पाने पर सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
बयान
जडेजा की स्पिन आ सकती थी काम- गावस्कर
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा, "हम सिर्फ सिराज की बात कर रहे हैं, लेकिन जडेजा का क्या? इस WTC चक्र में वह भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काफी काम आ सकती थी। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो सपाट पिचों पर भी गेंद को ग्रिप करने और टर्न कराने के लिए जाने जाते हैं।"
समर्थन
गावस्कर ने किया टीम का समर्थन
गावस्कर ने भारत के टीम चयन का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि गेंदबाज टीम प्रबंधन द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, "मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि आखिरी 11, 14 या 16 खिलाड़ियों को लेकर आपकी चाहे जो भी आपत्तियां हों, एक बार जब टीम चुन ली जाती है, तो वह हमारी टीम बन जाती है। आखिरकार यह भारतीय टीम है। इसलिए मैं इस टीम का समर्थन कर रहा हूं।"
WTC
WTC में सिराज और जडेजा के आंकड़े
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में सिराज फिलहाल भारत की ओर से ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
उन्होंने WTC 2025-27 में 11 टेस्ट की 21 पारियों में 26.81 की औसत के साथ 43 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए।
जडेजा ने इस चक्र में 11 टेस्ट की 21 पारियों में 36.66 की औसत से 33 विकेट चटकाए।
टीम
क्राइस्टचर्च टेस्ट में ऐसी है भारत की प्लेइंग इलेवन
सिराज ने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
अपने डेब्यू के बाद से यह पहली ऐसी टेस्ट सीरीज है, जिसमें सिराज ने एक भी मैच नहीं खेला है। वह पिछले 7 सालों में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, और जसप्रीत बुमराह।