जेकब बेथेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जेकब बेथेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (91) खेली। यह उनके वनडे करियर का छठा और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 51 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी से इंग्लिश टीम को मजबूत शुरुआत मिली। वह दुर्भाग्यशाली रहे और 9 रन से भारत के खिलाफ पहले शतक से चूक गए। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही बेथेल की पारी और साझेदारी?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को बेथेल और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों ने पावरप्ले में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन जोड़े। इसके बाद दोनों ने हाथ खोले और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 192 रन की साझेदारी हुई।
वह अपनी पारी में 93 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए।
रिकॉर्ड
बेथेल और डकेट ने बनाया साझेदारी का बड़ा रिकॉर्ड
बेथेल और डकेट ने इस पारी के दौरान साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
दोनों के बीच 181 गेंदों में 192 रन की साझेदारी हुई। यह इंग्लैंड की ओर से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के नाम दर्ज था, जिन्होंने वनडे विश्व कप 2019 में 160 रन की साझेदारी निभाई थी। एलिस्टेयर कुक और इयान बेल (158, 2013) तीसरे नंबर पर हैं।
करियर
कैसा रहा है बेथेल का वनडे करियर?
बेथेल ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 24 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 22 पारियों में 33.90 की औसत और 90.59 की स्ट्राइक रेट से 710 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
इसमें एक शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 110 रन का रहा है।
वह इस प्रारूप में 69 चौके और 18 छक्के भी जड़ चुके हैं।