LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
ईशान किशन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 08, 2026
08:35 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (54) पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां और कीवी टीम के खिलाफ दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 23 गेंदों में पूरा किया। यह उनका टी-20 विश्व कप में दूसरा ही अर्धशतक रहा है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही किशन की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 98 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक शर्मा (52) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद आए किशन ने संजू सैमसन (89) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। किशन अपनी पारी में 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है किशन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

किशन ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 45 मैच खेल चुके हैं और इसकी 45 पारियों में ही 30.18 की औसत और 148.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,328 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था।

Advertisement