Loading...
ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया अहम बयान, बताया बेहद समझदार
ईशन किशन ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया अहम बयान, बताया बेहद समझदार

Sep 05, 2026
06:46 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले से ठीक पहले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टीम के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। किशन ने कहा कि वैभव न केवल आक्रामक बल्लेबाजी बल्कि अपनी गजब की खेल भावना और क्रिकेटिंग समझ के कारण भी टीम के लिए बेहद खास हैं। 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

बयान

किशन ने सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

मैच की पूर्व संध्या पर किशन से सूर्यवंशी के पहली बार 5 दिवसीय मैच खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि सूर्यवंशी 15 साल के लड़के के हिसाब से बहुत समझदार है। मुझे लगता है कि वह जानता है कि वह क्या कर रहा है। वह इस स्थिति में रहा है। मैंने उसे दूसरे खिलाड़ियों से बात करते हुए भी सुना है। मुझे लगता है कि वह बहुत स्मार्ट (समझदार) है।"

जरूरत

"अंत में हमें उससे सिर्फ रन चाहिए"

किशन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर उसने पहले 4 दिवसीय या 3 दिवसीय क्रिकेट खेला है और यह 5 दिवसीय मैच है, तो मुझे लगता है कि दिन के अंत में आपको बस उससे रन चाहिए और वह यही करने के लिए तैयार है। इसलिए, सबसे महत्वपूर्ण बात रन बनाना और अपने साथियों की मदद करना है। मुझे लगता है कि जब हम इन टूर्नामेंटों में होते हैं तो हमें इसे बहुत सरल रखना होता है।"

ADVERTISEMENT

इतिहास

सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में रचा था इतिहास

15 वर्षीय सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ मिली जीत के सबसे बड़े सूत्रधार रहे थे।

पहली पारी में 81 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 92 रनों की आतिशी पारी खेलकर वह दलीप ट्रॉफी इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।

उन्होंने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 रनों की तेज शुरुआत दी थी। उन्होंने किशन के चोटिल होकर बाहर जाने पर कप्तानी भी की थी।

ADVERTISEMENT