LOADING...
क्या टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श?
आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए मार्श (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्या टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श?

Feb 11, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के 14वें मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। यह मौजूदा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला है और इसमें ट्रेविस हेड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल, टीम के नियमित कप्तान मिचेल मार्श इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों मार्श आयरलैंड के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

अपडेट 

क्यों आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं मार्श?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुताबिक, मार्श इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान कमर में चोट लगा बैठे। CA ने बयान में कहा, "मार्श को लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है, जिससे वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहे हैं। स्कैन से टेस्टिकुलर ब्लीडिंग की पुष्टि हुई है, और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। उनकी वापसी लक्षणों के ठीक होने और मेडिकल सलाह के आधार पर होगी।"

मार्श 

कब मैच में वापसी करेंगे मार्श?

CA के अनुसार, मार्श का ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मैच में भी खेलना संदिग्ध है। बता दें कि ग्रुप-B में मौजूद कंगारू टीम को 13 फरवरी को अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से भिड़ना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मार्श के कवर के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है। स्मिथ 2022 में आखिरी बार टी-20 विश्व कप में खेले थे।

Advertisement

आंकड़े 

टी-20 विश्व कप में मार्श का प्रदर्शन

क्रिकइंफो के अनुसार, मार्श पहले 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी-20 विश्व कप में खेल चुके हैं। उन्होंने इन टूर्नामेंट में 19 मैच खेले हैं, जिसमें 29.73 की औसत से 446 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 130.02 है और इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। मार्श ने 2024 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, जहां उनकी टीम सुपर-8 स्टेज में बाहर हो गई थी।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, और एडम जैम्पा। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर),कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज।

Advertisement