NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईरानी कप 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी करियर का 26वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    ईरानी कप 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी करियर का 26वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े
    अभिमन्यु ईश्वरन ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर:एक्स/@EkanasportsCity)

    ईरानी कप 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी करियर का 26वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 03, 2024
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    ईरानी कप 2024 में शेष भारत के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले के तीसरे दिन शानदार शतकीय पारी खेली है।

    यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 26वां शतक रहा। मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की थी और 537 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया था।

    जवाब में शेष भारत को पहला झटका 40 रन पर लग गया था। इसके बाद ईश्वरन ने एक छोर संभाला।

    आइए उनकी पारी आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही ईश्वरन की पारी और साझेदारी? 

    ईश्वरन ने 117 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ 64 गेंद में 40 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 130 गेंदों में 87 रन की साझेदारी निभाई।

    ईश्वरन ने अच्छी गेंदों को आराम से खेला और खराब गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने संयम से अपनी पारी खेली।

    गायकवाड़ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे और सुदर्शन के बल्ले से 32 रन निकले।

    शतक

    ईश्वरन का 26वां शतक 

    ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में बंगाल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और लगातार रन बनाते आ रहे हैं। उनके बल्ले से 98 मैचों की 167 पारियों में 48 से ज्यादा की औसत से 7,300 से ज्यादा रन निकले हैं।

    उन्होंने 26 शतक और 29 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन रहा है।

    इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के लगातार 2 मुकाबलों में भी शतक जड़े थे। उन्होंने 116 और 157* रन का स्कोर बनाया था।

    खिलाड़ी

    ईश्वरन के बारे में खास जानकारी 

    इस 29 वर्षीय खिलाड़ी का पूरा नाम अभिमन्यु रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन है। इनका जन्म 6 सितंबर, 1995 को देहरादून में हुआ था।

    घरेलू क्रिकेट में ये खिलाड़ी अपने गृह राज्य की बजाय बंगाल की ओर से खेलता है।

    वे अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं और वे अक्सर टीम की जरूरत के हिसाब से लेग ब्रेक स्पिनर के तौर पर भी प्रभावशाली रहते हैं। अभिमन्यु मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

    लिस्ट-A

    लिस्ट-A क्रिकेट में ईश्वरन के आंकड़े

    लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 88 मैच खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 3,847 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। उनकी औसत 47.49 की रही है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन रहा है।

    टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 34 मैच में 37.53 की औसत से 976 रन बनाए हैं। ईश्वरन को कई बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ईरानी कप
    अभिमन्यु ईश्वरन
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट समेत कई चीजों की मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस
    अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से प्रभावित हो सकता है भारतीय धातु निर्यात, रिपोर्ट में खुलासा  डोनाल्ड ट्रंप

    ईरानी कप

    दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है BCCI क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम घोषित, हनुमा विहारी करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप पहला दिन: 98 रनों पर ढेर हुआ रणजी विजेता सौराष्ट्र, शेष भारत को बढ़त क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप 2022: सरफराज़ खान ने जमाया 10वां फर्स्ट क्लास शतक, देखें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    अभिमन्यु ईश्वरन

    कौन हैं अभिमन्यु ईश्वरन, जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह? भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लगाया लगातार चौथा शतक रणजी ट्रॉफी
    ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट: एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  टी-20 क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार पर एक नजर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: सेमीफाइनल मुकाबले 2 मार्च से होंगे शुरू, जानिए सभी अहम बातें रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: अवेश खान ने विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल में झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: हिमांशु मंत्री ने जड़ा शतक प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु को हराकर मुंबई ने 48वीं बार फाइनल में बनाई अपनी जगह रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025