LOADING...
IPL: जानिए अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैचों में किन टीमों ने जीते खिताब
2025 में RCB ने जीता था खिताब (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: जानिए अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैचों में किन टीमों ने जीते खिताब

May 06, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नॉकआउट मैचों के शेड्यूल की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने की है। इस सीजन का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि यह लगातार दूसरा ऐसा मौका होगा, जब लीग का खिताबी मैच अहमदाबाद में होना है। इस बीच उन फाइनल मैचों के परिणाम के बारे में जानते हैं, जो अहमदाबाद में खेले गए थे।

2022 

GT बनाम RR, 2022 

IPL 2022 का फाइनल मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130/9 का स्कोर बनाया था। GT की ओर से हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। GT की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे।

2023 

CSK बनाम GT, 2023 

IPL 2023 के फाइनल में CSK ने GT को हराते हुए अपना 5वां खिताब जीता था। उस खिताबी मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (54) और साई सुदर्शन (96) के अर्धशतकों की मदद से 214/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK को बारिश के कारण 15 ओवर में 171 रन का नया लक्ष्य मिला था। मैच की आखिरी गेंद पर CSK ने इस लक्ष्य को हासिल किया था।

Advertisement

2025

RCB बनाम PBKS, 2025

IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया था। उस मैच में RCB ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 190/9 का स्कोर बनाया था। RCB से विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS से शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन बनाकर संघर्ष दिखाया था।

Advertisement