IPL: विराट कोहली इन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक बार शून्य पर हुए हैं आउट
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह पहले सीजन (2008) से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने रिकॉर्ड्स के अम्बार लगाए हैं और लगभग हर टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस बीच अब तक सिर्फ 2 ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ कोहली 3-3 बार शून्य पर आउट हुए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
#1
विराट कोहली बनाम MI (3 बार)
IPL 2026 के 54वें मैच में कोहली MI के खिलाफ शून्य पर (गोल्डन डक) आउट हुए। जीत के लिए मिले 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली दीपक चाहर की गेंद पर राज बावा को कैच दे बैठे। कोहली MI के खिलाफ तीसरी बार शून्य पर आउट हुए। इस टीम के खिलाफ कोहली ने 950 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 92 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 अर्धशतक शामिल हैं।
#2
विराट कोहली बनाम SRH (3 बार)
MI के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ भी कोहली 3 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उन्होंने SRH के विरुद्ध अब तक एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 850+ रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 40 का है। क्रिकइंफो के मुताबिक, वह SRH के सामने अब तक 25 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है।
जानकारी
इन टीमों के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए हैं कोहली
कोहली LSG के खिलाफ भी 2 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इसके अलावा PBKS, GL, KKR और RR के खिलाफ एक-एक पारी में डक पर आउट हुए हैं।